फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   goldsmith father and son arrested for hiring two for chain snatching

नोएडा: सुनार पिता-पुत्र दो बदमाशों से करवाते थे चेन स्नैचिंग, पुलिस ने चारों को दबोचा

Tue, 01 Dec 2020 12:30 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 01 Dec 2020 12:30 PM IST
विज्ञापन
goldsmith father and son arrested for hiring two for chain snatching
गिरफ्तार पिता पुत्र - फोटो : अमर उजाला
नोएडा के एडोब अंडरपास के पास सोमवार सुबह सेक्टर-24 पुलिस ने 100 से अधिक चेन लूटने वाले दो अंतरराज्यीय लुटेरों को मुठभेड़ में गिरफ्तार किया। दोनों को पैर में गोली लगी है। पूछताछ के बाद दोनों की निशानदेही पर पुलिस ने सुनार पिता-पुत्र को भी दबोचा है। 
विज्ञापन


ये दोनों घायल बदमाशों से नोएडा, तेलंगाना समेत कई राज्यों में चेन लूट की वारदात करवाते थे। पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। इनके पास से चोरी की पल्सर बाइक, दो लूटी हुई चेन और गला हुआ सोना बरामद हुआ है। बदमाश हाई स्पीड बाइक से पिस्टल दिखाकर चेन लूटते थे। 
विज्ञापन


इनकी पहचान सोरखा निवासी मोनू उर्फ राहुल उर्फ रोहित और सिरसा ग्रेटर नोएडा निवासी अनिल उर्फ अन्नू के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि मोनू पर 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। जबकि अनिल पर 12 केस दर्ज हैं। दोनों बदमाश सुनार पिता-पुत्र को लूट का माल देते थे। उनकी पहचान औरंगाबाद, बुलंदशहर निवासी सुनार वेद प्रकाश और कैलाश के रूप में हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी नोएडा राजेश एस ने बताया कि सोमवार सुबह करीब 7.15 बजे एक टीम एडोब चौराहे से मोरना की तरफ जाने वाले अंडरपास के पास चेकिंग कर रही थी। इस दौरान बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया, लेकिन दोनों भागने लगे। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो बदमाशों ने टीम पर फायरिंग कर दी। 

जवाबी कार्रवाई में दोनों के पैर में गोली लगी। पूछताछ में पता चला कि मोनू अंतरराज्यीय चेन स्नैचर है। वह पिछले 9 वर्षों से नोएडा, दिल्ली और हैदराबाद में सैकड़ों चेन लूट की वारदात को अंजाम दे चुका है। दोनों को सुनार पिता-पुत्र ने हायर किया था। लूट के बाद बदमाश वेद प्रकाश और कैलाश को चेन दे देते थे और बदले में पैसे लेते थे।

जेल में दोस्ती के बाद हैदराबाद में की वारदात
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि मोनू 2015 में लुक्सर जेल में बंद था। वहां उसकी हैदराबाद निवासी परनीत चौधरी से मुलाकात हुई। परनीत चौधरी 2015 में हैदराबाद से नोएडा नौकरी करने आया था। किसी वजह से उसने अपने साथियों के साथ कोतवाली सेक्टर-39 क्षेत्र में कार लूटी थी। 

 

इसी मामले में वह जेल में सजा काट रहा था। जेल में मोनू और परनीत के बीच दोस्ती हो गई। कुछ दिन बाद दोनों एक साथ रिहा हुए। फिर मोनू परनीत के साथ हैदराबाद चला गया। हैदराबाद में उसने एक दर्जन से अधिक चेन लूट की वारदात को अंजाम दिया। इसी दौरान सुनार कैलाश भी हैदराबाद पहुंचा और लूटी गई चेन को लेकर नोएडा आ गया। 

वहीं, हैदराबाद में बाइक किराए पर लेकर एक ही दिन में मोनू ने ताबड़तोड़ पांच वारदात की। इसके बाद हैदराबाद पुलिस ने उसे दबोच लिया। वहां करीब तीन साल तक जेल में रहा। दो महीने पहले ही वह हैदराबाद जेल से छूटकर नोएडा आया था और लगातार वारदात कर रहा था।

सेक्टर-58 से लूटी थी पल्सर
पुलिस ने बताया कि मोनू ने साथी विपिन वाल्मीकि के साथ मिलकर 9 नवंबर को सेक्टर-58 क्षेत्र से पल्सर लूटी थी। 20 नवंबर को ग्रेटर नोएडा के बीटा टू में एक शख्स से चेन लूट ली थी और उसी दिन शाम को सेक्टर-93 में सब्जी खरीद रही महिला से भी चेन स्नैचिंग की थी। विपिन पहले ही गिरफ्तार हो चुका है।

9 साल तक बचते रहे पिता-पुत्र
पूछताछ में मोनू ने बताया कि वह 2011 से चेन स्नैचिंग कर रहा है। इसी दौरान उसकी मुलाकात वेद प्रकाश और कैलाश से हुई। वह दोनों के साथ काम करने लगा। वह लूटा हुआ चेन लाकर दोनों पिता-पुत्र को दे देते थे। सुनार पिता-पुत्र लूटी गई चेन को गला कर दूसरी ज्वेलरी बनाकर बेचने लगे। 

 

वहीं, मोनू ने बताया कि वह अब तक 100 से अधिक चेन स्नैचिंग कर चुका है। चेन की कीमत का 60 फीसदी मोनू और 40 फीसदी सुनार रखते थे। 9 साल में नोएडा पुलिस उसे 4 बार गिरफ्तार कर चुकी है, मगर मास्टर माइंड सुनार पिता-पुत्र तक नहीं पहुंच पाई।

हैदराबाद पुलिस को दी सूचना
एसीपी रजनीश वर्मा ने बताया कि हैदराबाद के राचाकोंडा पुलिस कमिश्नरेट में मोनू के खिलाफ एक दर्जन लूट और आर्म्स एक्ट के मुकदमे दर्ज हैं। नोएडा पुलिस ने हैदराबाद पुलिस को सूचना दे दी है। बताया जाता है कि वहां के कुछ मुकदमों में मोनू वांटेड भी है। नोएडा कमिश्नरेट पुलिस गिरफ्तार मोनू को रिमांड पर लेने के लिए कोर्ट में अर्जी दायर करेगी।

पुलिस मुठभेड़ में दो अंतरराज्यीय चेन स्नैचर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों ने नोएडा से लेकर हैदराबाद तक चेन लूट की वारदात की हैं। पुलिस ने सुनार पिता-पुत्र को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस इनकी संपत्ति की जांच कराएगी और इन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की जाएगी।
-राजेश एस, डीसीपी नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed