{"_id":"66f822823ee42e90c00fa7ca","slug":"gold-jewellery-and-biscuits-looted-from-jewellery-seller-in-gulabi-bagh-2024-09-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वारदातों की राजधानी: दिल्ली में आभूषण विक्रेता से लूटपाट, हिमाचल में करनी थी डिलीवरी; अब CCTV से खुलेगा राज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वारदातों की राजधानी: दिल्ली में आभूषण विक्रेता से लूटपाट, हिमाचल में करनी थी डिलीवरी; अब CCTV से खुलेगा राज
Sat, 28 Sep 2024 09:07 PM IST
अनुज कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: अनुज कुमार
Updated Sat, 28 Sep 2024 09:07 PM IST
सार
दिल्ली में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं। एक बार फिर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है। गुलाबी बाग इलाके में आभूषण विक्रेता से 4.40 किलोग्राम सोने के गहने और बिस्कुट लूटे गए हैं।
विज्ञापन
anuj crime
- फोटो : istock
विस्तार
गुलाबी बाग इलाके में बदमाशों ने एक आभूषण विक्रेता से 4.40 किलोग्राम सोने के गहने और बिस्कुट लूट लिए। कारोबारी घटना के समय ऑटो से गहने लेकर सब्जी मंडी रेलवे स्टेशन जा रहे थे।
विज्ञापन
उन्हें गहने को हिमाचल प्रदेश के एक ज्वेलरी शोरूम में डिलिवरी करना था। कारोबारी की पहचान काशी नाथ के रूप में हुई है। वह करोलबाग से ज्वेलरी खरीदकर उसे हिमाचल में डिलीवरी करते हैं।
विज्ञापन
शुरुआती जांच में पता चला है कि बदमाश स्कूटी और बाइक पर उनका करोलबाग से पीछा कर रहे थे। गुलाबी बाग थाना पुलिस ने लूटपाट का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि घटना बृहस्पतिवार रात की है। पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है।
विज्ञापन