फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Gogi gang leader Jitendra arrested along with his colleagues

साढ़े छह लाख का इनामाी गोगी गैंग का सरगना जितेंद्र साथियों सहित गिरफ्तार 

Wed, 04 Mar 2020 05:29 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली  
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली   Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Wed, 04 Mar 2020 05:29 AM IST
विज्ञापन
Gogi gang leader Jitendra arrested along with his colleagues
शिकंजे में... - फोटो : अमर उजाला

गैंगवार में दर्जनों लोगों को मौत के घाट उतारने वाले कुख्यात गोगी गैंग के सरगना जितेन्द्र उर्फ गोगी और उसके चार साथियों को पुलिस ने गुरुग्राम से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने इनसे 6 विदेशी पिस्तौल, 70 से ज्यादा कारतूस और पश्चिमी दिल्ली से चोरी की गई एक कार बरामद की हैं। गोगी दिल्ली का मोस्ट वांटेड बदमाश है, और उस पर साढ़े 6 लाख रुपए का इनाम है। वर्ष 2016 में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था, जिसके बाद से पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। स्पेशल सेल की काउंटर इंटेलिजेंस यूनिट ने इस ऑपरेशन को अंजाम तक पहुंचाया है। 

विज्ञापन


डीसीपी मनीषी चंद्रा के मुताबिक पुलिस ने नवल पार्क, अलीपुर निवासी जितेन्द्र उर्फ गोगी (29), नया बांस दिल्ली निवासी कुलदीप मनन उर्फ फज्जा (28), सोनीपत हरियाणा निवासी रोहित उर्फ मोई (27) और लुकाद्री, सहारनपुर यूपी निवासी कपिल उर्फ गौरव (27) को गुरुग्राम स्थित एक प्लैट से दबोचा। फज्जा और मोई भी इनामी बदमाश हैं और इस गिरोह के सभी सदस्यों पर 10 लाख से ज्यादा का इनाम घोषित था। 
विज्ञापन


वर्चस्व को लेकर गैंगवार में 25 से अधिक हत्याएं
पुलिस के मुताबिक 2013 में नीरज सहरावत उर्फ नीतू दबोदिया गिरोह के खात्मे के बाद  जितेन्द्र उर्फ गोगी और सुनील उर्फ टिल्लू पहलवान नाम के दो गिरोह सामने आए। वर्चस्व को लेकर इन दोनों में जमकर गैंगवार हुए। इनमें 25 से अधिक बदमाशों व आम लोगों को हत्या हुई। फज्जा और मोई बेहद खतरनाक बदमाश हैं। इनकी गिरोह की वजह से रोहिणी, आउटर, नॉर्थ वेस्ट और आउटर नॉर्थ दिल्ली के इलाकों में पिछले कई सालों से लोग दहशत में थे। टिल्लू को पुलिस ने हाल ही में गिरफ्तार कर लिया था। वर्ष 2013 के बाद रंगदारी वसूलने व विवादित प्रॉपर्टी पर कब्जा करने को लेकर दोनों गिरोह के बीच वर्चस्व की लड़ाई शुरू हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

गैंगवार में दो शिक्षकों की हुई थी हत्या

दोनों गिरोहों के बीच में 2018 में 5 नवंबर को गलीपुर इलाके में हुई गैंगवार में अंकित नामक टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसका आरोप टिल्लू गिरोह के बदमाश पर लगा था, क्योंकि अंकित, गोगी का करीबी था। इसका बदला लेने के बाद 20 नवंबर को स्वरूप नगर इलाके में नगर निगम स्कूल के टीचर दीपक बालियान की गोली मारकर हत्या करवा दी गई थी, जो टिल्लू का नजदीकी था। 18 जून 2018 को गोगी अपने गिरोह के सदस्यों के साथ फॉच्यूनर कार से जा रहा था, तभी अलीपुर के ताजपुर इलाके में टिल्लू गिरोह से भिड़ंत हुई थी। इस दौरान दो राहगीरों की हत्या कर दी गई थी।

हरियाणवी सिंगर हर्षिता दहिया की भी की थी हत्या
 कुलदीप उर्फ फज्जा ने पानीपत (हरियाणा) की नामी गायिका हर्षिता दहिया की सात गोलिया मारकर हत्या कर दी थी। इस वारदात को मृतका के जीजा दीपक कालरा के कहने पर अंजाम दिया गया था और गोगी ने कालरा से कोई पैसा नहीं लिया था। इस दौरान गोगी अपनी मां की हत्या के आरोप में जेल में बंद था। इतना ही नहीं 19 फरवरी 2020 में गोगी और उसके गिरफ्तार साथियों ने टिल्लू गैंग का साथ देने के शक में पवन व अंचिल ठाकुर पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। ठाकुर को 26 गोलियां लगी थीं और उसकी मौके पर ही मौत हो गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed