{"_id":"6520365fef886d578303b948","slug":"girls-forcibly-searched-pg-rooms-in-search-of-boyfriend-in-noida-2023-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"यार की तलाश में बाथरूम तक खंगाला: नोएडा में युवतियों ने पीजी के कमरों की ली जबरन तलाशी, हाथ में था पेपर स्प्रे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यार की तलाश में बाथरूम तक खंगाला: नोएडा में युवतियों ने पीजी के कमरों की ली जबरन तलाशी, हाथ में था पेपर स्प्रे
Fri, 06 Oct 2023 10:01 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
अमर उजाला नेटवर्क, नोएडा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 06 Oct 2023 10:01 PM IST
सार
छलेरा गली नंबर तीन की रहने वाली दो युवतियों ने अपने प्रेमी की तलाश गुरुवार रात दस बजे कई पीजी के कमरे खुलवाकर जबरन तलाशी ली। इस दौरान युवतियों ने पीजी के बाथरूम सहित अन्य जगहों पर भी अपने प्रेमी को खोजा।
विज्ञापन
कमरा
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
नोएडा में एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां प्रेमी की तलाश में दो युवतियों का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला है। युवतियों ने अपने प्रेमी की तलाश में कई पीजी के कमरे खुलवाकर तलाशी ली है। इस मामले को लेकर पीजी संचालकों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। लेकिन सेक्टर-39 पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, छलेरा गली नंबर तीन की रहने वाली दो युवतियों ने अपने प्रेमी की तलाश गुरुवार रात दस बजे कई पीजी के कमरे खुलवाकर जबरन तलाशी ली। इस दौरान युवतियों ने पीजी के बाथरूम सहित अन्य जगहों पर भी अपने प्रेमी को खोजा। घटना एक पीजी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। हालांकि इस मामले को लेकर पीजी संचालकों ने पुलिस से कोई शिकायत नहीं की है। लेकिन सेक्टर-39 पुलिस का कहना है कि शिकायत मिलने पर मामले की जांच की जाएगी।
विज्ञापन
गली नंबर तीन स्थित एक पीजी में रहने वाले प्रांजुल कुमार का कहना है कि गुरुवार रात को जब वह खाना बना रहे थे, उसी दौरान दो युवतियां चौथी मंजिल पर पहुंच गईं और कमरे के अंदर प्रेमी के छिपे होने का अंदेशा जताया। कमरे की तहकीकात करने के बाद युवतियां बाहर निकलीं। चार मंजिला पीजी के सभी कमरे की युवतियों ने तलाशी ली। दोनों युवतियां भी गली नंबर तीन स्थित पीजी में रहने वाली बताई जा रही हैं। इस दौरान पूरे पीजी में अफरातफरी का माहौल रहा। युवतियों द्वारा कई अन्य पीजी की तलाशी लेने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन
वहीं, किरायेदारों का कहना है कि युवतियों के पास मिर्ची वाला स्प्रे भी था। मामला पूरी गली में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं, रहने वाले कई लोगों ने इसे लेकर नराजगी भी जाहिर की है। उनका कहना है कि यह किसी की निजता के खिलाफ है। इस तरह कोई भी जबरन किसी के घर में घुसकर तलाशी नहीं ले सकता है।