फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girlfriend and boyfriend snatched mobile in Karol Bagh next day girl gave birth to a child

लिव इन में रहते थे दोनों: बंटी-बबली ने एक दिन पहले झपटा था मोबाइल, अगले दिन दिया बच्चे को जन्म

Thu, 23 Feb 2023 09:52 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 23 Feb 2023 09:52 PM IST
सार

रवि और बबली दोनों सहमति संबंध में रह रहे थे। फिलहाल बबली पुलिस की निगरानी में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी की सात स्कूटी बरामद की है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
Girlfriend and boyfriend snatched mobile in Karol Bagh next day girl gave birth to a child
नवजात - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

करोल बाग में नशे की लत पूरी करने के लिए बंटी-बबली की जोड़ी वाहन चोरी और मोबाइल झपटमारी करते थे। दोनों ने 20 फरवरी को एक व्यक्ति का मोबाइल झपट लिया। पुलिस ने 150 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से आरोपी बंटी उर्फ रवि विकास (22) को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पूछताछ में उसने बताया कि बबली लेडी हार्डिंग अस्पताल में भर्ती है। उसने 21 फरवरी को एक बच्चे को जन्म दिया है। रवि और बबली दोनों सहमति संबंध में रह रहे थे। फिलहाल बबली पुलिस की निगरानी में अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने दोनों की निशानदेही पर चोरी की सात स्कूटी बरामद की है। पुलिस पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त संजय कुमार सेन ने बताया कि 20 फरवरी को करोल बाग इलाके में स्कूटी सवार युवक-युवती ने व्यक्ति से उसका मोबाइल झपट लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने स्कूटी चला रहे आरोपी रवि विकास की पहचान की। बाद में करीब 250 झुग्गियों की तलाशी लेने के बाद पुलिस ने उसे दबोच लिया।

विज्ञापन

रवि ने बताया कि अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर झपटमारी करता है। दोनों एक साथ करोल बाग इलाके में रहते हैं। नशे के लिए वे वारदात को अंजाम देते हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से 14 मामले सुलझाने का दावा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed