आठ साल तक शारीरिक शोषण करता रहा ममेरा भाई, दे रहा हत्या की धमकी
शादी का झांसा देकर ममेरे भाई ने आठ साल तक युवती का शारीरिक शोषण किया। अब शादी से इनकार कर शिकायत करने पर युवती को जान से मारने की धमकी दे रहा है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की है।
मुरादनगर के एक गांव निवासी युवती के मुताबिक, उसकी रिश्तेदारी मसूरी में है। उसका मसूरी आना-जाना था, जहां मामा के बेटे से उसे प्यार हो गया।
ममेरे भाई ने शादी का झांसा देकर उसके आठ साल तक शारीरिक संबंध बनाया। पिछले दिनों उसने युवक से शादी की बात कही तो युवक ने इंकार कर दिया। एसओ का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी।
छेड़छाड़ की घटनाओं पर महिलाओं में गुस्सा
महिलाओं और युवतियों से बढ़ रही छेड़छाड़ की घटनाओं पर मंगलवार को मुरादग्राम पुर्सी के लोगों ने शिकायत की। तहसील दिवस में महिलाओं ने बताया कि गुप्ता मार्केट में एक पीसीओ है।
इस पर मनचलों का जमावड़ा लगा रहता है। 14 जनवरी को कालोनी निवासी एक छात्रा के साथ युवकों ने छेड़छाड़ की। सूचना पर युवती के परिजनों ने थाने में पहुंचकर पुलिस से शिकायत की।
मगर पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय पीड़ित परिवार को फटकार लगाकर भगा दिया। महिलाओं ने कार्रवाई नहीं होने पर बड़े आंदोलन की चेेतावनी दी है। एसडीएम अतुल कुमार ने एसओ मुरादनगर को कार्रवाई के निर्देश दिए है।
ऑटो सवार युवती से छेड़छाड़
बाइक सवार दो युवक ने ऑटो सवार युवती से छेड़छाड़ की। गुस्साए ऑटो सवार अन्य यात्रियों ने दोनों बाइक सवारों को पकड़ लिया और पीटा। बाद में माफी मांगने पर उन्हें छोड़ दिया गया।
गाजियाबाद नंदग्राम निवासी युवती मंगलवार को मुरादनगर रेलवे रोड पर आई थी। दोपहर करीब दो बजे युवती ऑटो से गाजियाबाद लौट रही थी।
जैस ही वह मिलक दुहाई के पास पहुंची बाइक सवार दो युवकों ने कमेंट पास कर युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। युवती की चीख सुनकर सवारियों ने मनचलों को पीटा।