फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl Misdeed for three years on pretext of marriage in Garhmukteshwar Hapur

प्रेमिका को नहीं, उसके जिस्म को चाहा: प्रेमी ने होटल में बुलाकर ऐसे दलदल में झोंका, तीन साल तक न आ सकी बाहर

Wed, 24 Jan 2024 07:36 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़)
संवाद न्यूज एजेंसी, गढ़मुक्तेश्वर (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 24 Jan 2024 07:36 PM IST
सार

पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे होटल में ले गया, जहां पर उसने धोखे से उसकी नग्न फोटो और वीडियो बना लिया। जिसके बाद आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी।

विज्ञापन
Girl Misdeed for three years on pretext of marriage in Garhmukteshwar Hapur
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हापुड़ के गढ़मुक्तेश्वर के एक गांव में प्यार को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां रहने वाली युवती के प्रेमी ने प्रेम की आड़ में उसके साथ छल किया। युवती ने जनपद मेरठ निवासी सेना के जवान पर शादी का झांसा देकर तीन साल तक दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वह करीब तीन वर्ष पहले पड़ोस के गांव में अपनी सहेली के घर शादी समारोह में गई थी। जहां पर उसकी मुलाकात मेरठ जिले के मवाना क्षेत्र निवासी सेना में कार्यरत युवक से हुई। जिसके बाद युवक ने फोन पर भी उससे बात करना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपी ने शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि आरोपी उसे होटल में ले गया, जहां पर उसने धोखे से उसकी नग्न फोटो और वीडियो बना लिया। जिसके बाद आरोपी ने फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे बार-बार अपने पास बुलाया। वहीं अब युवक ने उससे शादी करने से साफ इनकार कर दिया है।

विज्ञापन

वहीं आरोपी उसे फोन पर जान से मारने की धमकी भी दे रहा है। पीड़िता ने कोतवाली पुलिस से आरोपी युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कड़ी कानूनी कार्रवाई करते हुए न्याय दिलाने की मांग की है। कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed