मनचलों ने लड़की को कार में खींचा, शाम को छोड़ा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
परीक्षा देकर घर वापस जा रही किशोरी का कार सवार दबंगों ने अपहरण कर लिया। दिन भर घुमाने के बाद अपहर्ता उसे गांव के बाहर छोड़ कर फरार हो गए। परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
तिगांव थाना क्षेत्र निवासी 15 वर्षीय किशोरी दसवीं कक्षा की छात्रा है। शनिवार को वह परीक्षा देने गई थी। परीक्षा देकर किशोरी वापस लौट रही थी। रास्ते में बादाम कॉलोनी के पाए स्विफ्ट से आए तीन लड़कों ने उसे कार में खींच लिया।
किशोरी के मुताबिक कार के शीशों पर काली फिल्म चढ़ी थी। लड़के उसे कार में दिन भर घुमाते रहे। एक लड़का किशोरी पर उससे शादी करने का दबाव दे रहा था।
लड़की ने बताई आपबीती
सूरज ढलने और अंधेरा होने पर किशोरी ने रोना शुरू कर दिया। इस पर दबंग गांव के बाहर उसे कार से उतार कर फरार हो गए। परीक्षा देने के बाद घर नहीं पहुंचने पर किशोरी के परिजन भी उसे ढूंढ रहे थे।
घर पहुंच कर पीड़िता ने मां को आपबीती सुनाई। एसएचओ तिगांव ने बताया कि अपहरण का केस दर्ज कर कार सवार लड़कों की तलाश की जा रही है।