{"_id":"5c1590c98f8068773ad180f1618f27ed","slug":"girl-kidnaper-in-greater-noida-hindi-news-jn","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रेटर नोएडा से गायब हुई एक और 'जह्नावी'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रेटर नोएडा से गायब हुई एक और 'जह्नावी'
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
Updated Fri, 10 Oct 2014 08:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रेटर नोएडा के कासना कोतवाली क्षेत्र में एक किशोरी के अपहरण का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजनों ने एसपी से मिलकर बच्ची को अपहरणकर्ताओं के चंगुल से मुक्त करने की मांग की।
विज्ञापन
पीड़ित पिता की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, घरबरा गांव निवासी एक व्यक्ति के घर में एक युवक का आना-जाना था।
विज्ञापन
आरोप है कि मंगलवार को युवक ने उनकी 14 साल की बच्ची का अपने सहयोगी की मदद से अपहरण कर लिया। घटना की जानकारी उस समय लगी जब आरोपी ने फोन पर कुछ रुपये की मांग की लेकिन पीड़ित पिता समझ नहीं पाया कि सामने वाला व्यक्ति क्या कह रहा है।
विज्ञापन
वह कासना पुलिस के पास गया तो थाना प्रभारी निरीक्षक ने मामले की गंभीरता को देखते हुए रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी। पुलिस ने अपहरण करने के आरोपी को तो हिरासत में ले लिया है, लेकिन अभी तक किशोरी के बारे में पता नहीं चल पाया है।
बृहस्पतिवार को पीड़ित परिजन एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह से मिलने गए और बेटी को बरामद कराने की मांग की। एसपी ने पीड़ित परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। जल्द ही किशोरी को अपहरणकर्ताओं के कब्जे से मुक्त करा लिया जाएगा।