फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl jumps from fourth floor after quarrel with her fiance in Delhi

शादी से पहले युवती की आत्महत्या की कोशिश: बंद कमरे में मंगेतर से हुई कुछ ऐसी बात, चौथी मंजिल कूदी, हालत नाजुक

Tue, 09 Jan 2024 10:32 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 09 Jan 2024 10:32 PM IST
सार

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल की जा रही है। अनू के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई।

विज्ञापन
Girl jumps from fourth floor after quarrel with her fiance in Delhi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड के रुद्रपुर से अपने मंगेतर के साथ खरीदारी करने दिल्ली आई युवती ने मंगलवार सुबह चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। नीचे गिरने के दौरान बिजली के तारों में उलझती हुई गिरी। गंभीर हालत में खेड़ा कालोनी, रुद्रपुर, उत्तराखंड निवासी युवती अनू प्रिया सक्सेना (25) को कड़कड़डूमा स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सिर समेत शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर होने की वजह से अनू की हालत बेहद नाजुक बनी हुई है। शुरुआती जांच के दौरान पुलिस को पता चला है कि मंगेतर से झगड़ा होने के बाद अनू ने चौथी मंजिल से छलांग लगाई। पुलिस अनू के मंगेतर पीलीभीत, यूपी निवासी विशेष प्रकाश (30) से पूछताछ कर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

क्राइम टीम के अलावा एफएसएल की टीम ने मौके का मुआयना किया है। पुलिस अनू की सहेली शिखा से भी पूछताछ कर रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज से पड़ताल की जा रही है। अनू के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी गई। परिजनों के दिल्ली आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अमरुथा गुगुलोथ ने बताया कि अनू परिवार के साथ रुद्रपुर, उत्तराखंड में रहती है। वह बंगलुरू की एक आईटी कंपनी में नौकरी करती है। फिलहाल वह वर्क फ्रोम होम घर से ही काम कर रही है। अक्तूबर माह में अनू की मंगनी पीलीभीत निवासी विशेष प्रकाश से हुई थी। दोनों की 18 फरवरी को शादी होने वाली थी।

विज्ञापन

इसको लेकर घर में तैयारी चल रही थी। अनू शादी की खरीदारी करने के लिए दो-तीन दिन पहले दिल्ली आ गई। वह लक्ष्मी नगर के गुरु अंगद नगर में अपनी सहेली शिखा के साथ रुकी हुई थी। अनू के साथ खरीदारी करने के लिए सोमवार को विशेष भी दिल्ली आ गया। मंगलवार सुबह अनू और विशेष के बीच किसी बात पर झगड़ा हो गया।

झगड़ा इस कदर बढ़ा कि विशेष ने अनू से शादी न करने की धमकी दे दी। इस बात से आहत होकर गुस्से में अनू ने शिखा के घर चौथी मंजिल से नीचे छलांग लगा दी। नीचे गिरने के दौरान वह बिजली के तारों में उलझती हुई गिरी। लेकिन सिर के बल गिरने से उसको गंभीर चोट लगी। उसके हाथ-पैर समेत शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर हो गया।

पुलिस को सुबह करीब 8.59 बजे कैलाश दीपक अस्पताल से युवती के भर्ती कराने की सूचना मिली थी। युवती को उसके मंगेतर विशेष ने ही भर्ती कराया था। पुलिस विशेष व बाकी अन्य लोगों से पूछताछ कर मामले कर छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed