फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl found dead in septic tank.

सेफ्टी टैंक में मिली बच्ची की लाश, हत्या या लापरवाही?

Tue, 06 Jan 2015 10:57 AM IST
Updated Tue, 06 Jan 2015 10:57 AM IST
विज्ञापन
Girl found dead in septic tank.

दिल्ली के जैतपुर इलाके में सेफ्टी टैंक में

विज्ञापन
गिरने से छह वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के पिता ने मकान मालिक पर बच्ची को अगवा कर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने सोमवार शाम को मकान मालिक को हिरासत में ले लिया था। जैतपुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।

नोएडा स्थित 99 एकड़ डॉटकॉम में नौकरी करने वाला जयप्रकाश तिवारी पत्नी सरोज, छह वर्षीय बेटी रीतिका और श्रेया के साथ एकता विहार, जैतपुर के मकान नंबर बी-74 में प्रथम मंजिल पर रहता है। ये मकान लक्ष्मण नारायण सिंह का है। रविवार को रीतिका खेलने के लिए गई थी। इसके बाद वह गायब हो गई।

कुछ दिन पहले ही मकान मालिक से हुआ था झगड़ा

Girl found dead in septic tank.

जानकारी के अनुसार जयप्रकाश बाइक की सर्विस करा कर घर लौटा तो रीतिका के गायब होने के बारे में पता लगा। इसके बाद रीतिका को ढूंढना शुरू किया। रात में जब रीतिका नहीं मिली तो जयप्रकाश ने इसकी शिकायत जैतपुर थाना पुलिस को की।

जैतपुर थाना पुलिस ने मामला दर्जकर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। रविवार जब सेफ्टी टैंक में देखा गया तो रीतिका मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। मकान मालिक ने सफाई करवाने के लिए सेफ्टी टैंक का ढक्कन हटवाया था।

सेफ्टी टैंक में गीला दलदल भरा हुआ था। बताया जा रहा है कि जयप्रकाश व लक्ष्मण में कुछ दिन पहले किराये को लेकर झगड़ा हुआ था। जैतपुर थाना पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का मामला दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed