सेफ्टी टैंक में मिली बच्ची की लाश, हत्या या लापरवाही?
दिल्ली के जैतपुर इलाके में सेफ्टी टैंक में
नोएडा स्थित 99 एकड़ डॉटकॉम में
नौकरी करने वाला जयप्रकाश तिवारी पत्नी सरोज, छह वर्षीय बेटी रीतिका और
श्रेया के साथ एकता विहार, जैतपुर के मकान नंबर बी-74 में
प्रथम मंजिल पर रहता है। ये मकान लक्ष्मण नारायण सिंह का है। रविवार को
रीतिका खेलने के लिए गई थी। इसके बाद वह गायब हो गई।
कुछ दिन पहले ही मकान मालिक से हुआ था झगड़ा
जानकारी के अनुसार जयप्रकाश बाइक की
सर्विस करा कर घर लौटा तो रीतिका के गायब होने के बारे में पता लगा। इसके
बाद रीतिका को ढूंढना शुरू किया। रात में जब रीतिका नहीं मिली तो जयप्रकाश
ने इसकी शिकायत जैतपुर थाना पुलिस को की।
जैतपुर
थाना पुलिस ने मामला दर्जकर बच्ची की तलाश शुरू कर दी। रविवार जब सेफ्टी
टैंक में देखा गया तो रीतिका मृत अवस्था में पड़ी हुई थी। मकान मालिक ने
सफाई करवाने के लिए सेफ्टी टैंक का ढक्कन हटवाया था।
सेफ्टी टैंक में गीला
दलदल भरा हुआ था। बताया जा रहा है कि जयप्रकाश व लक्ष्मण में कुछ दिन पहले
किराये को लेकर झगड़ा हुआ था। जैतपुर थाना पुलिस ने लापरवाही से हुई मौत का
मामला दर्जकर मामले की जांच शुरू कर दी है।