फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl falls from the roof in suspicious condition in gurgaon.

संदिग्ध हालत में बिल्डिंग से गिरी किशोरी, मौत

Wed, 13 Aug 2014 04:49 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव Updated Wed, 13 Aug 2014 04:49 AM IST
विज्ञापन
Girl falls from the roof in suspicious condition in gurgaon.

गुड़गांव के बादशाहपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ट्यूलीप सोसायटी में देररात 17 वर्षीय किशोरी संदिग्ध हालत में बिल्डिंग से नीचे गिर गई। घटना के बाद किशोरी को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

विज्ञापन


हालांकि प्राथमिक जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है लेकिन पुलिस इस संबंध में अभी कुछ भी नहीं बोल रही है। मंगलवार को पुलिस ने मृतका के शव का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मूलरूप से अरूणाचल प्रदेश निवासी विद्या राठी दो दिन पहले रक्षाबंधन मनाने के लिए गुड़गांव अपने चाचा-चाची के पास आई थी। रात करीब दस बजे ट्यूलीप सोसायटी में आठवें मंजिल स्थित बीआर-804 नंबर फ्लैट से किशोरी नीचे गिरी। किशोरी के चीखने पर आसपास के लोग इकट्ठा हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


किशोरी को तुरंत मैक्स अस्पताल ले जाया गया जहां देररात डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। सूचना के बाद बादशाहपुर थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने उसके चाचा मनोज राठी और उनकी पत्नी से पूछताछ की।


हालांकि शुरूआती जांच में आत्महत्या की बात सामने आ रही है लेकिन पुलिस अभी जांच में जुटी हुई है। बादशाहपुर थाना प्रभारी के अनुसार किशोरी के शव का पोस्टमार्टम करा उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। घटनास्थल के आसपास  लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे है। इसके बाद ही आगे की तस्वीर साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed