फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl facebook photo uses for disturbing religious harmony

भड़काऊ धार्मिक कमेंट्स संग लड़की की FB फोटो की वायरल

Wed, 05 Aug 2015 04:14 PM IST
Updated Wed, 05 Aug 2015 04:14 PM IST
विज्ञापन
Girl facebook photo uses for disturbing religious harmony

चांदनी महल इलाके में एक युवती के फेसबुक से उसके फोटो को अन्य सोशल साइट पर डाले जाने का मामला सामने आया है।

विज्ञापन


मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वाली युवती का आरोप है कि इन फोटोग्राफ पर धार्मिक भावना भड़काने वाले कमेंट्स लिखे गए हैं। युवती की शिकायत पर चांदनी महल थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
 
पुलिस के मुताबिक पीड़िता सपरिवार चांदनी महल इलाके में रहती है। वह गुड़गांव स्थित एक मल्टीनेशनल कंपनी में अधिकारी है। उसने मध्य जिला पुलिस को मेल भेजकर इसकी शिकायत दी है।

विज्ञापन

लड़की को है इनपर शक

Girl facebook photo uses for disturbing religious harmony

अपनी शिकायत में युवती ने बताया कि उसके फेसबुक से निजी फोटोग्राफ्स को लेकर उसे अन्य सोशल साइट पर वायरल कर दिया गया है। व्हाट्स ऐप पर भी उसके फोटो को पोस्ट किया गया है।

इन सभी फोटोग्राफ्स के साथ धार्मिक भावना भड़काने वाले कमेंट्स भी लिखे गए हैं। उसे कुछ दिन पहले ही इसकी जानकारी मिली।

सभी फोटोग्राफ्स उसके दोस्तों के साथ पार्टी के दौरान के हैं। युवती ने अपने दोस्तों पर शक जाहिर किया है। पुलिस ने युवती की शिकायत मिलने की पुष्टि की है। पुलिस ने फेसबुक ऑपरेट करने वाली कंपनी को मेल भेजकर कुछ डाटा मुहैया करवाने के लिए कहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed