फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Girl escaped from getting kidnapped.

पिता की हिम्मत ने बचाई बेटी की आबरू

Sat, 06 Sep 2014 09:47 PM IST
Updated Sat, 06 Sep 2014 09:47 PM IST
विज्ञापन
Girl escaped from getting kidnapped.

ओल्ड फरीदाबाद क्षेत्र में एक स्कूली छात्रा को दो बदमाशों ने कार में खींच कर अपहरण करने का प्रयास किया गया। लेकिन इसी बीच छात्रा के पिता व उसके दोस्त के आ जाने से अपहरणकर्ता अपनी कोशिश में नाकाम हो गए, विरोध को देखते हुए कार सवार दोनों आरोपी फरार हो गए। छात्रा स्कूल से घर जा रही थी।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार ओल्ड फरीदाबाद की पथवारी कॉलोनी क्षेत्र में रेशमा (16, काल्पनिक नाम) परिजनों के साथ रहती है। रेशमा 10वीं कक्षा की छात्रा है।

उसने 5 सितंबर को थाना ओल्ड फरीदाबाद में दी शिकायत में बताया कि वह शाम को करीब 5:45 बजे स्कूल की बस से उतरी। घर कुछ दूर होने पर वह सेक्टर-19 क्षेत्र में पैदल जा रही थी। इसी दौरान उसके पीछे से एक टाटा सफारी कार आई।

विज्ञापन

‌प‌िता ने ल‌िया बदमाशों से लोहा

Girl escaped from getting kidnapped.

रेशमा के मुताबिक कार को एक युवक चला रहा था, जबकि दूसरा बीच वाली सीट पर बैठा था। तभी कार रेशमा के बराबर में रुकी और बीच वाली सीट पर बैठे युवक ने रेशमा को कार में खींच लिया।

कार सवार रेशमा को अपहरण करके ले जाने का प्रयास कर रहे थे, उसने शोर मचाया। इस बीच रेशमा को लेने के लिए आ रहे उसके पिता ने चीख-पुकार सुन ली। रेशमा के पिता व उनके दोस्त गाड़ी से आ रहे थे, उन्होंने इस घटना को देखा तो टाटा सफारी कार के आगे अपनी गाड़ी लगा दी।

इस पर आरोपी टाटा सफारी को पीछे की ओर से लेकर भागने लगे, लेकिन टाटा सफारी पीछे मौजूद रिक्शा से टकरा कर रुक गई। इसी दौरान रेशमा के पिता के दोस्त ने टाटा सफारी की चालक सीट की खिड़की पर लटक कर चालक को पकड़ने का प्रयास किया।

इस पूरी घटना से दोनों आरोपी घबरा गए और गाड़ी छोड़ कर फरार हो गए। दोनों को पकड़ने का प्रयास भी किया गया लेकिन दोनों भाग निकले।

इसके बाद रेशमा ने परिजनों के साथ थाने पहुंच कर मामले की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है, कार नंबर के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed