फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Metro Viral Video Today: Girl Dances With A Bandage On Her Face Like Jawan Movie Actor Shahrukh Khan

'जवान' के गेटअप में लड़की: दिल्ली मेट्रो के अंदर शाहरुख की तरह चेहरे पर पट्टी बांध किया डांस, वायरल हुआ वीडियो

Sat, 30 Sep 2023 11:46 AM IST
विजय पुंडीर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 30 Sep 2023 11:46 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर युवाओं के कई वीडियो वायरल होते रहते है जिसमें युवा फिल्मों के सीन को रीक्रिएट करते है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का सीन रीक्रिएट किया है। 

विज्ञापन
Delhi Metro Viral Video Today: Girl Dances With A Bandage On Her Face Like Jawan Movie Actor Shahrukh Khan
वायरल वीडियो में डांस करती लड़की - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पुराने दिन गए जब लोगों को पॉपुलर होने के लिए टैलेंट और स्पेशल स्किल की जरूरत होती थी। आज की युवा पीढ़ी जल्द से जल्द फेमस होना चाहती है और इसे पाने के लिए वे कई सोशल मीडिया प्लेटफार्म्स का इस्तेमाल करके किसी भी हद तक जाने के लिए तैयार है। चंद सेकेंड के वीडियो बनाकर फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर अपलोड करके युवा इंस्टेंट फेमस होना चाहते हैं। सोशल मीडिया पर युवाओं के कई वीडियो वायरल होते रहते है जिसमें युवा फिल्मों के सीन को रीक्रिएट करते हैं।

विज्ञापन

 

ऐसा ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक लड़की ने शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' का सीन रीक्रिएट किया है। यह वीडियो दिल्ली मेट्रो के अंदर का बताया जा रहा है। हालांकि, डीएमआरसी लगातार लोगों से मेट्रो के अंदर किसी भी तरह की वीडियो न बनाने की अपील करता रहा है लेकिन लोगों पर इसका कुछ खास असर पड़ता नहीं दिख रहा है।


लड़की ने फिल्म 'जवान' का सीन किया रीक्रिएट 

शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के एक सीन को कई लोग रीक्रिएट कर चुके हैं। अभी तक इन लोगों में लड़के ही शामिल थे, लेकिन अब एक लड़की ने भी इस सीन को रीक्रिएट किया है। ये वही सीन है जिसमें आजाद यानी सुपरस्टार शाहरुख मेट्रो के अंदर ‘बेकरार करके हमें यूं ना जाए’ गाने पर डांस कर रहा था। इस वीडियो को काफी ज्यादा शेयर किया जा रहा है और लोगों को ये खूब पसंद भी आ रहा है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहरुख खान के लुक में दिखी लड़की 

सहेली रुद्र नाम की लड़की ने इंस्टाग्राम पर मेट्रो के अंदर डांस करते हुए अपना एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में वह ‘जवान’ में शाहरुख खान की तरह सफेद पट्टी से लिपटे हुए लुक में फिल्म के मेट्रो वाले सीन को कर रही हैं। लड़की ने शाहरुख के इसी सीन से मिलते-जुलते कपड़े भी पहने हैं। वह गाने की हर बीट से ताल मिलाती नजर आ रही हैं और सीन से शाहरुख के हुक स्टेप्स को रीक्रिएट कर रही हैं। 16 सितंबर को साझा किए जाने के बाद से, वीडियो को 9.8 मिलियन से अधिक बार देखा जा चुका है, और संख्या अभी भी बढ़ रही है। वीडियो देखने के बाद कई लोगों ने इसे पसंद किया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Saheli Rudra | Influencer (@_sahelirudra_)

विज्ञापन

हजारों लोग कर चुके कमेंट्स 

सहेली रुद्र ने इस वीडियो के कैप्शन में ‘लेडी जवान’ लिखा है। उन्होंने इस वीडियो को हाल ही में अपलोड किया था। जिसे 10 मीलियन से ज्यादा लोगों ने अब तक देखा है। इसके अलावा 400K से ज्यादा लोगों ने वीडियो को लाइक किया है। इसी के साथ हजारों लोगों ने सहेली रुद्र की इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सोशल मीडियो पर यह वीडियो आग की तरह वायरल हो रही है। लोग जमकर इसे शेयर करने में लगे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed