{"_id":"67f8f56245d2343824025970","slug":"girl-child-dies-during-treatment-in-ghaziabad-hospital-2025-04-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: 14 माह की मासूम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजन और रिश्तेदारों ने किया हंगामा; देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: 14 माह की मासूम की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, परिजन और रिश्तेदारों ने किया हंगामा; देखें वीडियो
Fri, 11 Apr 2025 04:26 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 11 Apr 2025 04:26 PM IST
सार
गाजियाबाद में अस्पताल में उपचार के दौरान 14 माह की बच्ची की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाया।
विज्ञापन
परिजन
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सिहानी गेट थाना क्षेत्र स्थित एक अस्पताल में उपचार के दौरान 14 माह की मासूम अन्विका की शुक्रवार को मौत हो गई। परिजनों और रिश्तेदारों ने चिकित्सक पर लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में हंगामा कर दिया।
विज्ञापन
मृतक मासूम की मां तरुणा जादौन पत्नी अजय कुमार जादौन निवासी प्रताप विहार ने बताया कि मासूम को उल्टी-दस्त होने पर अस्पताल में दो दिन पहले भर्ती कराया था। गंभीर हालत में बच्ची को वेंटीलेटर पर रखा गया। परिजनों ने बच्ची को देखा तो वह मृत मिली। परिजनों ने चिकित्सक पर उपचार में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया है। मौके पर पहुंची सिहानी गेट पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया।
विज्ञापन