{"_id":"5c848979bdec2214031bb22e","slug":"girl-cancelled-marriage-due-to-dowry-issue-in-bulandshahr-groom-family-returned-without-bride","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सात फेरों की थी तैयारी, खुल गई दूल्हे की पोल, दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सात फेरों की थी तैयारी, खुल गई दूल्हे की पोल, दुल्हन ने उठाया बड़ा कदम
Sun, 10 Mar 2019 09:20 AM IST
शाहरुख खान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
Published by: शाहरुख खान
Updated Sun, 10 Mar 2019 09:20 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बुलंदशहर जिले के पहासू क्षेत्र के एक गांव में शादी करने आया दूल्हा हवालात पहुंच गया। आरोप है कि शादी तय होने के दौरान लड़के और उसके पिता की सरकारी नौकरी में होने की बात कही गई थी। लेकिन, बरात आने पर सरकारी नौकरी की बात झूठी होने की जानकारी मिलने पर विवाद हो गया।
इस दौरान दूल्हा पक्ष ने अतिरिक्त दहेज की भी मांग की। इससे दुल्हन पक्ष ने शादी करने से इंकार कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दूल्हे को हिरासत में ले लिया। पीड़ित लड़की के पिता की तहरीर पर पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।
कस्बे स्थित मोहल्ला निवासी व्यक्ति की बेटी की शुक्रवार को शादी थी। दुल्हन के पिता के मुताबिक, बरात पहुंचने पर दूल्हा पक्ष ने एक लाख नकद और बुलेट बाइक की मांग शुरू कर दी।
विज्ञापन
दुल्हन के पिता ने बताया कि शादी से पूर्व उन्हें बताया गया था कि लड़का कंपाउंडर की नौकरी करता है और उसका पिता रोडवेज में बस का ड्राइवर है।

साथ ही चार मार्च को सगाई के दौरान हैसियत के अनुसार दान दहेज भी दिया गया था, लेकिन इस दौरान जानकारी मिली कि दोनों की सरकारी नौकरी में होने की बात झूठी है।
इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और लड़की वालों ने शादी से करने से इंकार कर दिया। साथ ही पुलिस को भी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची पुलिस दूल्हे को हिरासत में ले लिया और थाने लेकर आ गई।
पीड़ित लड़की के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार ने बताया तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।