{"_id":"666c45af60601b006d007249","slug":"girl-beat-young-man-with-slippers-after-he-asked-for-her-mobile-number-in-bulandshahr-2024-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bulandshahr: मोबाइल नंबर मांगने पर बिगड़ी बात, युवती ने चप्पल से कर दी युवक की पिटाई, देखें वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bulandshahr: मोबाइल नंबर मांगने पर बिगड़ी बात, युवती ने चप्पल से कर दी युवक की पिटाई, देखें वीडियो
Fri, 14 Jun 2024 06:59 PM IST
श्याम जी.
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
संवाद न्यूज एजेंसी, खुर्जा
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 14 Jun 2024 06:59 PM IST
सार
बुलंदशहर जिले में मोबाइल नंबर मांगने पर युवती ने एक युवक की चप्पल से पिटाई कर दी। युवती के साथ मौजूद लोगों ने भी इस दौरान युवक की धुनाई की। मामले में पुलिस का कहना है कि किसी भी पक्ष की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
नंबर मांगने पर युवती ने युवक को पीटा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में मोबाइल नंबर मांगने पर युवती ने एक युवक की चप्पल से पिटाई कर दी। युवती के साथ मौजूद लोगों ने भी इस दौरान युवक की धुनाई की। मामले में अभी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। सोशल मीडिया पर 29 सेकेंड की एक वीडियो वायरल हो रही है। इसमें एक युवती चप्पल से युवक की जमकर पिटाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
युवती का कहना है कि आरोपी युवक उससे मोबाइल नंबर मांग रहा था। आरोपी को एक जगह पर कुर्सी पर बैठा देख युवती वहां पहुंच जाती है और उसकी पिटाई शुरू कर देती है। वहां मौजूद अन्य लोग भी युवक की जमकर पिटाई कर देते हैं। आरोपी युवक शहर व्यापारी है, जो पहले भी विभिन्न घटनाओं में चर्चाओं में रह चुका है। पिछले वर्ष आरोपी की ऑडियो वायरल हुई थी, जिसमें उसने पूर्व चेयरमैन और अग्रवाल समिति के पदाधिकारियों को गाली और धमकी दी थी। इसके बाद दिवाली 2023 पर भी युवक की कुछ लोगों ने पिटाई की थी।
विज्ञापन
खुर्जा सीओ वरुण कुमार सिंह का कहना है कि वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। युवक की ओर से युवती का मोबाइल नंबर मांगना गलत है। मामले की जांच के बाद आरोपों की पुष्टि होगी। किसी भी पक्ष की तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।