फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   girl accused her step father of misdeed and assaulting by her mother in delhi

बेटी का दुष्कर्मी परिवार: बोली- सौतेले पिता ने मेरे संग जबरन बनाए संबंध, मां से शिकायत की तो उसने भी मुझे पीटा

Fri, 07 Jul 2023 07:08 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Fri, 07 Jul 2023 07:08 PM IST
सार

बेटी ने आरोप लगाया जब वह 14 साल की थी तभी से उसका सौतेला पिता उसके साथ छेड़छाड़ करता था। विरोध करने और इस बात की शिकायत करने पर उसकी मां भी उसके साथ मारपीट करती थी। 

विज्ञापन
girl accused her step father of misdeed and assaulting by her mother in delhi
बेटी ने लगाया सौतेले पिता पर दुष्कर्म का आरोप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली के ख्याला इलाके में एक युवती ने अपने सौतेला पिता पर दुष्कर्म करने और मां पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसका आरोप है कि सौतेला पिता लगातार उस पर शारीरिक संबंध बनाने का दबाव बना रहा है। पीड़िता ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म, छेड़छाड़ और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन

19 साल की पीड़िता अपने पति के साथ ख्याला इलाके में रहती है। पुलिस को दी शिकायत में उसने बताया कि 10 साल पहले उसके पिता की मौत हो गई। उसके बाद उसकी मां ने दूसरी शादी कर ली। साल 2022 में उसने अपनी पसंद से प्रेम विवाह किया और अपने ससुराल में रहती है। शादी से उसके माता-सौतेला पिता खुश नहीं हैं और उसके पति के खिलाफ झूठी शिकायत करते रहते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसने आरोप लगाया जब वह 14 साल की थी तभी से उसका सौतेला पिता उसके साथ छेड़छाड़ करता था। विरोध करने और इस बात की शिकायत करने पर उसकी मां भी उसके साथ मारपीट करती थी। साल 2019 में उसका सौतेला पिता उसे काफी परेशान करने लगा। इस बात की जानकारी अपनी मां को दी तो उसने पिटाई कर दी और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। 

विज्ञापन

पीड़िता का आरोप है कि साल 2021 में उसकी मां काम पर गई थी। इसी दौरान घर में अकेली पाकर उसके पिता ने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। शादी के बाद भी आरोपी उसे लगातार शारीरिक संबंध बनाने का दबाव देता है। पीड़िता ने अपनी शिकायत में सौतेला पिता और मां के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed