{"_id":"68fbd4cb760388db5d0bc90a","slug":"youths-from-delhi-performed-stunts-and-drove-cars-in-sahibabad-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-11418-2025-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: दिल्ली से आए युवकों ने साहिबाबाद में स्टंट करते हुए दौड़ाई कारें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: दिल्ली से आए युवकों ने साहिबाबाद में स्टंट करते हुए दौड़ाई कारें
विज्ञापन
साहिबाबाद स्थित मोहन नगर में सड़क पर कार से निकलकर स्टंट करते युवक। स्रोत वीडियो ग्रेब
साहिबाबाद। तेज रफ्तार में हूटर बजाते हुए दौड़ती लग्जरी कारें और उनकी सनरूफ से निकलकर स्टंट करते हुड़दंग काटते युवक। यह नजारा 23 अक्तूबर की रात मोहन नगर की सड़कों पर दिखाई दिया। करीब चार-पांच कारों में सवार युवकों ने चलती कार में स्टंटबाजी करते हुए वीडियो भी रिकॉर्ड किया। 24 अक्तूबर को सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने के बाद साहिबाबाद पुलिस युवकों की तलाश में दिल्ली पहुंची है।
शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर 27 सेकंड का एक वीडियो खूब वायरल हुआ। वीडियो में काले रंग की चार-पांच कार तेज रफ्तार में सड़क पर फर्राटा भरते दिखाई दे रही है। एक कार की सनरूफ से निकलकर कुछ युवक स्टंट करते भी नजर आ रहे हैं। यह वीडियो साहिबाबाद के मोहन नगर की बताई जा रही है। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और वायरल वीडियो की जांच के बाद गाड़ियों के नंबर ट्रेस किए गए हैं। सभी गाड़ियां दिल्ली की हैं। साहिबाबाद थाने से एक दरोगा और चार सिपाहियों की टीम दिल्ली भेजी गई है। जल्द ही युवकों को हिरासत में लेकर थाने लाया जाएगा।