फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth watching Triranga Yatra collided with car, serious

Ghaziabad News: तिरंगा यात्रा देख रहे युवक के कार से लगी टक्कर, गंभीर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 17 Aug 2024 04:09 AM IST
विज्ञापन
Youth watching Triranga Yatra collided with car, serious
मसूरी। गांव नाहल में बृहस्पतिवार दोपहर तिरंगा यात्रा निकलने के दौरान मोहल्ला हकीम जी वाले में जब यात्रा पहुंची तो यात्रा में एक कार के चालक की लापरवाही से चलाते हुए नदीम(22) पुत्र दिलशाद के टक्कर मार दी। नदीम वहां खड़े होकर यात्रा को देख रहे थे। टक्कर लगने के बाद नदीम कार के आगे गिर गए। अनियंत्रित होकर चालक में कार नदीम के सिर के ऊपर से चढ़ाकर निकाल दी। शोर मचा तो हड़बड़ाहट में चालक ने कार पीछे कर दी जिससे फिर से नदीम पर कार चढ़ गई। हादसे में नदीम गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

नदीम के मौसा आकिल ने बताया कि दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल से गंभीर हालत में राम मनोहर लोहिया अस्पताल में रेफर किया गया है जहां उसका ईलाज चल रहा है। आकिल ने बताया कि चिकित्सकों ने बताया नदीम को सिर के अलावा रीढ़ की हड्डी में भी चोट है। हालत काफी गंभीर है। उधर कार चालक दुर्घटना के बाद कार लेकर भाग गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कार दिल्ली निवासी के नाम रजिस्टर्ड है। पुलिस छानबीन कर रही है। आकिल में कार नंबर के आधार पर तहरीर दी है। एसीपी का कहना है कि मामले में जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed