फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth injured after being hit by a truck; leg had to be amputated; case registered.

Ghaziabad News: ट्रक की टक्कर से युवक हुआ घायल, काटना पड़ा पैर, रिपोर्ट दर्ज

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
Youth injured after being hit by a truck; leg had to be amputated; case registered.

विज्ञापन
लोनी। कच्चा बलराम नगर कॉलोनी के सामने सड़क पार कर रहे युवक को तेज रफ्तार ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। इससे युवक घायल हो गया और उसे अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान चिकित्सकों को युवक की जान बचाने के लिए पैर काटना पड़ा। मामले की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। घटना दो जून को हुई।

लोनी के रब्बानी मस्जिद निवासी इम्तियाज, दिल्ली करावल नगर में नौकरी करते हैं। उन्होंने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दो जून को वह ड्यूटी से घर लौट रहे थे। कच्चा बलराम नगर स्थित होटल के पास रोड पार करते समय तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रक को मौके पर छोड़कर भाग गया। पुलिस ने परिजन को सूचना देकर घायल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया। आरोप है कि छोटे भाई ने ट्रक चालक के साथ बिना उनकी सहमति के समझौता कर लिया। ट्रक चालक ने समझौते की धनराशि किसी तीसरे व्यक्ति को दी। जिसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित की शिकायत पर अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। जल्द ही चालक की पहचान करने के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed