फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth faints in road accident, bike and mobile phone stolen

Ghaziabad News: सड़क हादसे में बेहोश हुआ युवक, बाइक और मोबाइल फोन चोरी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 27 Feb 2026 01:35 AM IST
विज्ञापन
Youth faints in road accident, bike and mobile phone stolen
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र स्थित श्यामपार्क एक्सटेंशन निवासी सुनील रावत की बाइक और मोबाइल फोन चोरों ने चुरा ली। वारदात तब हुई जब सड़क हादसे में घायल होने के बाद सुनील सड़क किनारे गिरकर बेहोश हो गए। होश आने पर उन्हें चोरी का पता चला। मामला 21 फरवरी का है और पुलिस ने 26 फरवरी को अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की है।
विज्ञापन


दर्ज मामले में सुनील रावत ने बताया कि 21 फरवरी की रात करीब 10 बजे वह साले संजय भंडारी की बाइक लेकर शालीमार गार्डन जा रहे थे। रास्ते में अचानक बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसकी वजह से वह सड़क किनारे गिरे और उनके नाक व कान में गंभीर चोट आई। इसके बाद वह बेहोश हो गए। कुछ देर बाद जब उन्हें होश आया तब मामले का पता चला। काफी देर तक वह तलाश करते रहे लेकिन कुछ पता नहीं चला। किसी तरह वह घर पहुंचे और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद थाने जाकर तहरीर दी। एसीपी साहिबाबाद श्वेता यादव ने बताया कि शुरुआती जांच में घटनास्थल शालीमार गार्डन क्षेत्र के राजेंद्र नगर सेक्टर तीन का सामने आया है। शिकायत ऑनलाइन एप के जरिये की गई थी। मामले को शालीमार गार्डन स्थांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed