फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Youth dies due to heart attack while dancing on DJ in Ghaziabad

DJ पर नाचते-नाचते आई मौत: होली मनाने के लिए घर आया था युवक, डांस करते समय गिरा, लोग स्टेप समझ देखते रहे तमाशा

Thu, 09 Mar 2023 10:56 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मोदीनगर (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Thu, 09 Mar 2023 10:56 PM IST
सार

युवक चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। परिजनों के अनुसार उसका रिश्ता तय हो चुका था और पहले उसकी शादी फरवरी में होनी थी।

विज्ञापन
Youth dies due to heart attack while dancing on DJ in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद के मोदीनगर के फफराना मार्ग स्थित लक्ष्मीनगर कॉलोनी में दिल्ली से होली मनाने घर आए 30 वर्षीय फोटोग्राफर विनीत की बुधवार शाम डीजे पर नाचते समय हार्टअटैक से मौत हो गई। विनीत की मौत से परिवार में हा-हाकार मच गया और क्षेत्र में मातम छा गया। विनीत का रिश्ता तय हो चुका था और अप्रैल में उसकी शादी होनी थी। मगर नियति को शायद कुछ और ही मंजूर था।

विज्ञापन

नगर की लक्ष्मीनगर कॉलोनी निवासी दिनेश कुमार का पुत्र विनीत 30 दिल्ली में फोटोग्राफी करता था। बताया गया कि विनीत होली मनाने के लिए घर आया था। बुधवार देर शाम घर के बाहर डीजे पर फिल्मी धुनों के बीच नाच गाना चल रहा था। इसी दौरान विनीत चकराकर जमीन पर गिर गया और अचेत हो गया। शोर-शराबे के बीच लोगों ने समझा कि डांस स्टेप किया होगा, मगर जब बहुत देर तक विनीत जमीन पर बेसुध पड़ा रहा तो लोगों ने उसे कुर्सी पर बैठाने का प्रयास किया। लेकिन विनीत कुर्सी पर भी लुढ़क गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद वहां हड़कंप मच गया और परिजन आनन-फानन में विनीत को स्थानीय अस्पताल ले गए, वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। चिकित्सकों के अनुसार हार्टफेल होने के कारण विनीत की मौत हुई। विनीत चार भाई-बहनों में दूसरे नंबर का था। परिजनों के अनुसार उसका रिश्ता तय हो चुका था और पहले उसकी शादी फरवरी में होनी थी, मगर किसी कारण से फरवरी से हटा दी गई। अब उसकी शादी अप्रैल में होनी थी, एक दो दिन में शादी की तिथि निर्धारित होनी वाली थी, लेकिन इससे पहले ही विनीत ने दुनिया को अलविदा कह दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed