{"_id":"58a9dcf04f1c1bd257d872b2","slug":"your-suggestions-will-make-the-city-smart","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपका सुझाव शहर को बनाएगा ‘स्मार्ट’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपका सुझाव शहर को बनाएगा ‘स्मार्ट’
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Sun, 19 Feb 2017 11:29 PM IST
विज्ञापन
स्मार्ट सिटी
- फोटो : demo pic
मामला शहर के सम्मान का है तो नगर निगम ने स्मार्ट सिटी प्रपोजल तैयार करने से पहले एक बार फिर शहर के 20 लाख लोगों से पूछा है कि उनका शहर कैसा हो। नगर निगम और कंसलटेंट फर्म ने जनता से ऑनलाइन सुझाव मांगे हैं। यह सुझाव केंद्र सरकार की वेबसाइट (www.mygov.in) पर दिए जा सकते हैं।
विज्ञापन
लोग फेसबुक, ट्वीटर के जरिए भी अपनी राय दे सकेंगे। शहरवासियों के फीडबैक की संख्या के आधार पर केंद्र सरकार मार्किंग भी करेगी।दरअसल, केंद्र सरकार विभागों की प्लानिंग थोपने की बजाय, जनता से सुझाव चाहती है कि शहर में क्या-क्या सुविधाएं होनी चाहिए।
विज्ञापन
इनमें बिजली आपूर्ति से लेकर ट्रांसपोर्टेशन, वाटर सप्लाई, पिकनिक स्पॉट, रोजगार के बिंदुओं को शामिल किया जा सकता है। लोगों से मिलने वाले सुझाव को स्मार्ट सिटी प्रपोजल में शामिल किया जाएगा।
विज्ञापन
केंद्र सरकार की गाइड लाइन के मुताबिक नगर निगम ने पुराने स्मार्ट सिटी प्रपोजल को केंद्र सरकार की वेबसाइट https//www.mygov.in/node/265101/ पर अपलोड कर दिया गया है।
यहां भी दे सकेंगे सुझाव
https//www.facebook.com/ghaziabadmunicipalcorporation
https//www.twitter.com/smartcitygzb
तीन माध्यमों के जरिए शहर की जनता से ऑनलाइन सुझाव मांगे जा रहे हैं। इन सुझावों को स्मार्ट सिटी प्रपोजल में शामिल किया जाएगा। गाजियाबाद के जितने ज्यादा लोग सुझाव देंगे, उससे गाजियाबाद की रैंक बढ़ेगी।
- अब्दुल समद, नगर आयुक्त