फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young men and women serving online pornography through stripchat in a hotel were arrested

Ghaziabad News: होटल में स्ट्रिपचैट से ऑनलाइन अश्लीलता परोस रहे युवक-युवतियां गिरफ्तार

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jun 2025 01:13 AM IST
विज्ञापन
Young men and women serving online pornography through stripchat in a hotel were arrested
गाजियाबाद। नगर कोतवाली क्षेत्र के बजरिया स्थित होटल में स्ट्रिपचैट वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन अश्लील बातें और न्यूड वीडियो परोसने के धंधे का क्राइम ब्रांच की टीम ने पर्दाफाश किया है। एक महीने से खुद को दंपती बताने वाले युवक और युवती अन्य साथियों के साथ ऑनलाइन नग्नता परोसकर वसूली करते पाए गए। क्राइम ब्रांच टीम को होटल के कमरे में युवक और दो युवतियां अर्धनग्न अवस्था में मिलीं। तीनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। होटल के कमरे से अश्लील सामग्री, लैपटॉप और मास्क बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन


एडीसीपी अपराध पीयूष कुमार सिंह ने बताया कि टीम ने बजरिया स्थित होटल महादेव में छापा मारा। जहां एक युवक और दो युवतियां अर्द्धनग्न अवस्था में मिलीं। युवक ने एक को पत्नी और दूसरी युवती को साथी बताया। पकड़े गए आरोपी मोहित निवासी रोजी कॉलोनी विजयनगर ने बताया कि वह स्ट्रिपचैट वेबसाइट से जुड़े हैं और लैपटॉप के जरिए ग्राहकों को ऑनलाइन अश्लील वीडियो और टेलीफोनिक बातचीत कर अपनी साइट का सदस्य बनाते हैं। वीडियो देखने वालों से बैंक खातों में रुपये जमा कराते हैं। सुबह से शाम तक वह लैपटॉप और मोबाइल के जरिए अश्लील वीडियो बनाकर ऑनलाइन अपलोड करते हैं।
विज्ञापन

वीडियो देखने वाले ग्राहक से 100 रुपये सदस्यता शुल्क की एवज में वसूलते हैं। सदस्यता जारी रखने के लिए एक से दो हजार रुपये तक जमा कराते हैं। पुलिस टीम ने मौके से दो मोबाइल, दो लैपटॉप, दो सेक्स वाइब्रेटर और मास्क बरामद किए हैं। उधर, होटल के संचालक ने बताया कि चार मई को उनके यहां मोहित एक युवती के साथ आया और आर्य समाज मंदिर में शादी करने की बात कही। आईडी के रूप में आर्य समाज मंदिर का शादी का प्रमाणपत्र और आधार कार्ड जमा करने पर कमरा किराये पर दे दिया गया। बताया कि एक माह से अधिक समय तक दोनों उनके होटल में रहे लेकिन उन्हें खुद को दंपती बताने वालों की करतूत की बाबत भनक नहीं लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-विदेश से संचालित होती है वेबसाइट-
स्ट्रिपचैप नाम की वेबसाइट विदेश से संचालित होती है। वेबसाइट पर एक समय में अनेक युवतियां फर्जी आईडी बनाकर ऑनलाइन रहती हैं। ग्राहक को आकर्षित लगने वाली जिस युवती का भी अश्लील वीडियो देखना होता है, उसके लिए टोकन मनी देनी होती है। टोकन मनी देकर ऑनलाइन युवती की अश्लील वीडियो देख सकते हैं और बातचीत कर सकते हैं।

- बैंक खातों की होगी जांच-

अश्लील वीडियो बनाकर उसे वेबसाइट पर अपलोड कर इसकी एवज में बैंक खातों में रुपये ट्रांसफर कराने के मामले की जांच होगी। एडीसीपी ने बताया कि करीब एक माह तक इन्होंने सैकड़ों लोगों को ग्राहक बनाया है। इनसे वसूली गई धनराशि किसके बैंक खाते में जाती थी, इसकी जांच होगी। इसके साथ ही आर्य समाज मंदिर के शादी प्रमाणपत्र की भी जांच की जाएगी। पकड़े गए आरोपियों से इनके अन्य सदस्यों की बाबत भी पूछताछ की जा रही है।


-अन्य होटलों में भी चल रहा है धंधा-

क्राइम ब्रांच टीम के अनुसार ऑनलाइन अश्लील वीडियो और वॉयस का धंधा एक अन्य होटल में भी चल रहा है। पकड़े गए एक युवक और दो युवतियों से पूछताछ के बाद उनके बताए स्थान पर छापा मारा गया। हालांकि इससे पूर्व ही दो युवक और एक युवती मौके से भागने में सफल रहे। भागने वाले युवकों की पहचान अनुज त्यागी निवासी पंचशील कॉलोनी लालकुआं थाना वेव सिटी और राज निवासी द्वारिका नई दिल्ली के रूप में हुई है। इनके साथ कमरे में एक युवती के रहने की भी जानकारी मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed