फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man threatened for having big moustache, dispute between two parties

Ghaziabad News: बड़ी मूछें रखने पर युवक को धमकाया, दो पक्षों में विवाद

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Young man threatened for having big moustache, dispute between two parties
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मसूरी। वेवसिटी थाना क्षेत्र के गांव दीनानाथपुर पूठी में एक युवक के बड़ी मूछें रखने पर विवाद हो गया। आरोप है कि गांव के ही कुछ लोगों ने युवक पर मूछें कटवाने का दबाव बनाया। विरोध करने पर हमला कर दिया और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया। युवक ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव निवासी कपिल यूपीएसआईडीसी क्षेत्र की एक फैक्टरी में नौकरी करते हैं। कपिल का कहना है कि बड़ी मूछ रखने पर गांव के दूसरे युवक उससे जलते हैं और मूछों को कटवाने के लिए दबाव बना रहे हैं। उनका कहना है कि रविवार देर शाम वह गांव कुड़ियागढ़ी से गेहूं पिसवा कर घर लौट रहे थे। गांव के पास पहुंचने पर तीन युवकों ने उसे रोककर गालियां देनी शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने पिटाई की और फोन करके अपने दो अन्य साथियों को भी बुला लिया। उन्होंने भी आते ही गालियां देते हुए पिटाई करनी शुरू कर दी। बोले, तेरी मूंछ कटवाकर छोड़ेंगे। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक आरोपी फरार हो गए। एसीपी मसूरी का कहना है कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कराकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed