फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   young man stopped in Dasna Dehat and fatally attacked with iron rod

'पूरी वारदात भोलू की दुकान पर हुई': परिवार का आरोप, प्रॉपर्टी डीलर पर लोहे की रॉड से जानलेवा हमला; हालत नाजुक

Wed, 18 Feb 2026 07:08 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी
अमर उजाला नेटवर्क, मसूरी Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 18 Feb 2026 07:08 PM IST
सार

डासना में आपसी रंजिश के चलते प्रॉपर्टी डीलर पर लोहे की रॉड से बेरहमी से हमला कर दिया गया। हमले में युवक के बाएं पैर की हड्डी टूट गई। जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया है। परिजनों ने हमलावरों पर गंभीर आरोप लगा हैं।

विज्ञापन
young man stopped in Dasna Dehat and fatally attacked with iron rod
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : एआई

विस्तार

मसूरी क्षेत्र के आकाश नगर में आपसी विवाद के चलते एक युवक पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। लोहे की रॉड से किए गए इस हमले में युवक के पैर की हड्डी टूट गई और युवक को गम्भीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन


मसूरी के आकाश नगर निवासी धर्मपाल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनका बड़ा बेटा राजीव दहिया 40, जो प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करता है, 14 फरवरी की रात करीब साढ़े 10 बजे अपने ऑफिस से घर लौट रहा था। जब वह त्यागी हॉस्टल के पास भोलू की परचून की दुकान के पास पहुंचा, तो वहाँ पहले से मौजूद भोलू और उसके तीन अन्य साथियों ने राजीव की स्कूटी रोक ली, बिना किसी उकसावे के आरोपियों ने राजीव के साथ गाली-गलौच शुरू कर दी।

विज्ञापन

विरोध करने पर आरोपियों ने राजीव के साथ बेरहमी से मारपीट शुरू कर दी। इसी दौरान एक आरोपी ने राजीव के बाएं पैर पर लोहे की रॉड से जोरदार वार कर दिया, जिससे उसके पैर की हड्डी टूट गई।पड़ौसियों ने घायल के पिता को सूचना दी तो राजीव के पिता धर्मपाल और छोटा भाई योगेन्द्र मौके पर पहुँचे, तो हमलावर उन्हें देखकर वहां से फरार हो गये। घायल के पिता ने पुलिस को सूचना दी और घायल राजीव को तुरन्त संतोष अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गम्भीर स्थिति को देखते हुए उसे यशोदा अस्पताल रेफर कर दिया।

फिलहाल, राजीव का इलाज चल रहा है और उसकी हालत चिन्ताजनक बनी हुई है। पीड़ित परिवार का कहना है कि यह पूरी वारदात भोलू की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। घायल के पिता धर्मपाल पुत्र प्रहलाद निवासी आकाशनगर इन्द्रगढ़ी मसूरी ने पुलिस को तहरीर देकर भोलू व तीन अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।

विज्ञापन

एसीपी मसूरी लिपी नगायच ने बताया कि पीड़ित पिता की दी गई तहरीर के आधार पर आरोपी भोलू व 3 अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है, घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की जा रही है, जांच-पड़ताल के बाद वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed