फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young Man Stabbed to Death in Navneet Vihar, Khoda Area

ईद पर लिया बदला!: गाजियाबाद के खोड़ा में युवक को चाकू से गोदा, हत्या से इलाके में तनाव; थाने के बाहर प्रदर्शन

Fri, 29 May 2026 06:01 PM IST
अनुज कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, खोडा
संवाद न्यूज एजेंसी, खोडा Published by: अनुज कुमार Updated Fri, 29 May 2026 06:01 PM IST
सार

खोड़ा में बकरा ईद के दिन एक युवक अपने दोस्त के साथ जा रहा था, तभी दूसरे धर्म के युवकों ने रोका और चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Young Man Stabbed to Death in Navneet Vihar, Khoda Area
खोड़ा में युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

खोड़ा क्षेत्र की नवनीत विहार कॉलोनी में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है। यह घटना बकरा ईद के दिन हुई, जिससे इलाके में तनाव फैल गया है। घायल युवक को नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक युवक अपने दोस्त के साथ कहीं जा रहा था। रास्ते में दूसरे धर्म के कुछ युवकों ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद आरोपियों ने युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। दो धर्मों से जुड़ा मामला होने के कारण क्षेत्र में सांप्रदायिक तनाव है। 
विज्ञापन


स्थिति को देखते हुए पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया है। हिंदू संगठनों के कई लोग भी थाने पहुंचे हैं। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने इस मामले में कई संदिग्धों को हिरासत में लिया है। पुलिस आगे की जांच और पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही खोड़ा पुलिस
पुलिस ने घटना की सूचना मिलते ही तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी। आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपी पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है ताकि मुख्य आरोपियों तक पहुंचा जा सके। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।


हत्या से इलाके में तनाव
इस घटना के बाद से नवनीत विहार कॉलोनी में तनाव का माहौल है। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर काफी गुस्सा और भय व्याप्त है। हिंदू संगठनों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच और न्याय की मांग की है। पुलिस अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed