फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man dies after gallstone surgery in Ghaziabad

पथरी के ऑपरेशन के बाद युवक की मौत: डॉक्टरों पर पित्त नलिकाओं को सील न करने का आरोप, सर्जरी के बाद 24 दिन जिया

Mon, 27 Jan 2025 07:46 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद)
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादनगर (गाजियाबाद) Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 27 Jan 2025 07:46 PM IST
सार

ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने पित्त नलिकाओं को बिना सील किए छोड़ दिया, जिसके कारण संक्रमण फैल गया। 16 जनवरी को मेरठ से दिल्ली एम्स के लिए मरीज को रेफर किया गया। 18 जनवरी को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
Young man dies after gallstone surgery in Ghaziabad
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ मार्ग डॉ. भीमरॉव अंबेडकर पार्क के सामने स्थित प्राइवेट अस्पताल के डॉक्टर पर ऑपरेशन में लापरवाही बरतने पर युवक की मौत होने का आरोप लगाया गया है। परिजनों ने अस्पताल व डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी है।

विज्ञापन


नेकपुर गांव निवासी सोहनलाल सिंह ने बताया कि मेरे भाई सतीश कुमार (36) की दिसंबर माह में तबीयत खराब हो गई थी। 24 दिसंबर 2024 को सतीश को बस स्टैंड के निकट स्थित श्री श्याम अस्पताल में भर्ती कराया गया, जांच के दौरान डॉक्टर ने उसकी पित्त की थैली में पथरी बताते ऑपरेशन करना होगा बताया। 25 दिसंबर को अस्पताल में लेजर विधि से सतीश का ऑपरेशन किया गया, चार दिन बाद उसकी अस्पताल से छुट्टी कर दी गई।

विज्ञापन

29 दिसंबर को अचानक फिर उसकी तबीयत खराब हुई, तो फोन पर डॉक्टर से बात की, तो उन्होंने इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी। 30 दिसंबर तक सतीश की तबीयत में कोई भी सुधार न होने पर वह उसे अस्पताल लेकर पहुंचे तो इंफेक्शन की बात कहकर उसे अस्पताल में भर्ती कर लिया। 31 दिसंबर को डॉक्टर ने उसे कहीं ओर ले जाने की सलाह दी।

एक जनवरी को परिजन उसे लेकर मेरठ के प्राइवेट अस्पताल पहुंचे, वहां उन्हें सीटी स्कैन में पता चला कि ऑपरेशन के बाद डॉक्टर ने पित्त नलिकाओं को बिना सील किए छोड़ दिया, जिसके कारण संक्रमण फैल गया। 16 जनवरी को मेरठ से दिल्ली एम्स के लिए सतीश को रेफर किया गया। 18 जनवरी को उसकी मौत हो गई। सोमवार को पत्नी गरिमा व चार वर्ष की बेटी वंशिका के थाने पहुंची और अस्पताल व डॉक्टर के खिलाफ तहरीर दी। एसीपी सिद्धार्थ गौतम का कहना है कि जांच के बाद कार्रवाई जायगी।

विज्ञापन

यह बोले सीएमओ
गाजियाबाद सीएमओ डॉ. अखिलेश मोहन का कहना है कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है, शिकायत मिलने पर जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

अस्पताल के मालिक बोले- हमारे चिकित्सकों से नहीं हुई कोई गलती
श्री श्याम अस्पताल के मालिक विक्रांत चौधरी का कहना है कि अस्पताल से ऑपरेशन के बाद सतीश कुमार ठीक होकर अपने घर गए थे, अस्पताल के डॉक्टरों की कोई गलती नहीं है। सतीश के परिजनों ने उन्हें मेरठ के किसी अस्पताल में भर्ती कराया था, जो भी कुछ हुआ है वहीं से हुआ है।

मानक के अनुसार नहीं चल रहे हैं अस्पताल
मुरादनगर में जगह-जगह मुख्य मार्गों पर अस्पताल खुले हैं, जिनमें मानक के अनुसार कोई भी सुविधा मुहैया नहीं है। स्वास्थ्य विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों को इस ओर ध्यान नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed