फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man cheated of ten lakhs on the pretext of earning money sitting at home

Ghaziabad News: घर बैठे कमाई का झांसा देकर युवक से दस लाख ठगे

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jan 2024 12:45 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated of ten lakhs on the pretext of earning money sitting at home
गाजियाबाद। घर बैठे कमाई करने का झांसा देकर साइबर अपराधियों ने राजनगर के रहने वाले वैभव गोयल से 10 लाख रुपये ठग लिए। शातिरों ने पार्ट टाइम नौकरी करने का झांसा देकर ठगी। मामले में उन्होंने साइबर सेल में शिकायत कर कविनगर थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन


वैभव गोयल का कहना है कि उनके पास घर बैठे कमाई करने का मेसेज आया। उन्हें टास्क दिए गए। दो दिन तक उन्होंने उन्हें पूरे किए तो उन्हें 1600 रुपये भेजे गए। इसके बाद शातिरों ने निवेश करके ज्यादा कमाई करने की बात कहकर 10 लाख रुपये ठग लिए। उन्होंने रुपये वापस लेने का प्रयास किया तो शातिरों ने उन्हें और रुपये निवेश करने पर ही रुपये निकालने की बात कही। इसके बाद उन्हें ठगी का एहसास हुआ। एसीपी कविनगर का कहना है कि मामले में जांच की जा रही है।
विज्ञापन


-----------

खाते में रुपये डालने के फर्जी मेसेज भेजकर 92 हजार ठगे

गाजियाबाद। खाते में रुपये डालने का फर्जी मेसेज भेजकर रुपये वापस मांगने के नाम पर ठग ने कैला भट्टा के रहने वाले साजिद खाने से 92 हजार रुपये ठग लिए। बाद में उन्होंने खाता देखा तो उन्हें ठगी का पता चला। मामले में उन्होंने साइबर सेल में शिकायत करके नगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साजिद खान का कहना है कि 18 दिसंबर को उनके मोबाइल पर एक कॉल आई। कॉलर ने कहा कि गलती से तुम्हारे खाते में रुपये ट्रांसफर हो गए हैं। रुपये वापस कर दो। साजिद ने मोबाइल में मेसेज देखे तो खाते में रुपये क्रेडिट होने के मेसेज मिले। बिना खाते देखे साजिद ने कॉलर को छह बार में 92 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। एसीपी कोतवाली निमिष पाटिल का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed