फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man cheated of Rs 37 lakh twice in the name of share trading

Ghaziabad News: शेयर ट्रेडिंग के नाम पर दो बार में युवक से ठगे 37 लाख रुपये

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 08 May 2024 03:23 AM IST
विज्ञापन
Young man cheated of Rs 37 lakh twice in the name of share trading
गाजियाबाद। साइबर अपराधियों ने साहिबाबाद के शालीमार सिटी के रहने वाले निरंकार कुमार जायसवाल को दो बार ठगी का शिकार बना लिया। ठगों ने उनसे दो एप इंस्टॉल कराए। एक एप में शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ में निवेश के नाम पर ठगी की और दूसऐ एप में विदेशी कंपनी में डॉलर निवेश कर कमाई का झांसा देकर ठगी की। ठगों ने उनसे 37.04 लाख रुपये ठग लिए।
विज्ञापन


निरंकार ने बताया कि उनके पास व्हाट्सएप पर एक मैसेज आया। जिसके जरिये उन्हें एक ग्रुप में जोड़ा गया। जहां उन्हें शेयर ट्रेडिंग और आईपीओ के बारे में जानकारी दी जाने लगी। इस बीच ठगों ने उनसे दो एप इंस्टॉल कराए। जिसमें उनके वॉलेट बनाए गए और रुपये निवेश कराना शुरू किया। एक एप में उनसे शेयर ट्रेडिंग के नाम पर कई बार में करीब 15 खातों में 32.13 लाख रुपये निवेश कराए और एप के वॉलेट में 80 लाख रुपये का मुनाफा दिखाया। उन्होंने मुनाफे की रकम निकालने की कोशिश की तो उनसे और रुपये की मांग की गई। ऐसे में उन्हें ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन

इसी बीच दूसरी एप पर उनसे विदेशी कंपनी में डॉलर में निवेश कर कमाई का झांसा दिया गया। इसके लिए भी उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया और एक लिंक देकर रुपये को यूएस डॉलर में बदलकर निवेश करने को कहा। ऐसा कराकर उनसे 4.91 लाख रुपये ले लिए। ठगी का एहसास होने पर उन्होंने साइबर अपराध थाने में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मामले की जांच की जा रही है। जिन खातों में ठगी की रकम गई है उनकी जानकारी निकलवाई जा रही है। ठगी गई रकम को फ्रीज कराने का प्रयास किया जा रहा है। - सच्चिदानंद, एडीसीपी अपराध
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed