फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Young man beaten with sticks

Ghaziabad News: युवक को लाठी डंडों से पीटा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jan 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Young man beaten with sticks
मोदीनगर। मंदिर से लौट रहे सीकरी कलां निवासी युवक अंकित कुमार की लोगों ने बेरहमी से पिटाई कर रील वायरल कर दी। अंकित डेढ़ माह तक कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर काटता रहा। मामला उछलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ घटना की रिपोर्ट दर्ज की।
विज्ञापन

अंकित कुमार ने बताया कि बीते वर्ष नवंबर माह में सीकरी मंदिर प्रसाद चढ़ाने गए थे। आरोप है कि लौटते समय तीन नकाबपोश युवकों ने उन्हें जबरन रोक लिया। आरोपियों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा और जातिसूचक शब्द कहे। राहगीरों ने किसी तरह उनकी जान बचाई। आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। आरोपियाें ने घटना की रील बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दी। आरोप है कि थाना पुलिस ने शिकायत करने पर कार्रवाई नहीं की। घटना की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए वह डेढ़ माह तक चक्कर लगाते रहे। एसीपी मोदीनगर ज्ञानप्रकाश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर निखिल,लक्की और चिंटू निवासी विश्वकर्मा बस्ती मोदीनगर के खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed