फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   You will know within minutes whether garbage is collected from your house or not.

Ghaziabad News: आपके घर से कचरा उठा या नहीं, मिनटों में चलेगा पता

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 25 Feb 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
You will know within minutes whether garbage is collected from your house or not.
गाजियाबाद। नगर निगम की कूड़ा उठाने वाली गाड़ी ने आपके घर से कचरा उठाया या नहीं, इसकी जानकारी मिनटों में नगर निगम के कंट्रोल रूम को मिल जाएगी। व्हीकल ट्रैकिंग मैनेजमेंट सिस्टम (वीटीएमएस) के जरिये कूड़ा उठाने वाली हर गाड़ी पर निगरानी रखी जाएगी। 15 मार्च तक नगर निगम के बेड़े में 350 नए वाहन जुड़ जाएंगे।
विज्ञापन

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि कूड़ा उठाने वाले 200 वाहन तैयार हो गए हैं। इनके रजिस्ट्रेशन के लिए संभागीय परिवहन विभाग को पत्र भी लिख दिया गया है। नए और पुराने मिलाकर कुल 650 वाहनों को वीटीएमएस से जोड़ने के लिए निजी एजेंसी का चयन किया जाएगा। इसकी प्रक्रिया शुरू हो गई है। मार्च में एजेंसी का चयन कर लिया जाएगा और अप्रैल से नई व्यवस्था शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

शहर में डोर टू डोर कचरा एकत्र करने की व्यवस्था को मजबूत बनाया जाएगा। नगर निगम मुख्यालय में बनाए जा रहे कंट्रोल रूम से एक-एक गाड़ी को कनेक्ट किया जाएगा। हर गाड़ी की लेन निर्धारित की जाएगी। कौन सा वाहन कहां मौजूद है, इसकी लाइव ट्रैकिंग होगी। अगर कोई वाहन निर्धारित गली में नहीं पहुंचेगा तो तत्काल संबंधित गाड़ी के चालक से संपर्क किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बार स्वच्छ सर्वेक्षण के नतीजों में गाजियाबाद नगर निगम भले ही प्रदेश में पहले स्थान पर रहा है, लेकिन नेशनल रैंकिंग में पिछड़ा है। सफाई व्यवस्था को चाक-चौबंद बनाने के लिए तमाम प्रयास शुरू कर दिए गए हैं। कचरा उठाने को लेकर मिल रही तमाम शिकायतों का समाधान तलाशने के लिए तकनीक का प्रयोग किया जा रहा है।मौजूदा समय में किसी भी कचरा वाहन में हेल्पर की व्यवस्था नहीं है, लेकिन अब सभी वाहनों में हेल्पर भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed