फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Yogi's public meeting in Pilkhuwa, Kangana's road show in Vijaynagar

Ghaziabad News: पिलखुवा में योगी की जनसभा, विजयनगर में कंगना का रोड शो

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 17 Apr 2024 04:28 AM IST
विज्ञापन
Yogi's public meeting in Pilkhuwa, Kangana's road show in Vijaynagar
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18 अप्रैल को पिलखुवा के रामलीला मैदान में जनसभा को संबोधित करने पहुंचेंगे जबकि 19 अप्रैल को मोदीनगर में सभा करेंगे। वहीं, भाजपा की स्टार प्रचारक और फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत 22 अप्रैल को विजयनगर में रोड शो करेंगी।
विज्ञापन

भाजपा के लोकसभा क्षेत्र संयोजक अजय शर्मा ने बताया कि गाजियाबाद लोकसभा क्षेत्र भाजपा का गढ़ माना जाता है। प्रदेश की राजनीति में यह लोकसभा क्षेत्र खासा मायने रखता है। इस बार गठबंधन के रूप में लोकदल का साथ गाजियाबाद सीट पर नया कीर्तिमान स्थापित करने वाला है। पार्टी पांच विधानसभा वाले इस लोकसभा क्षेत्र में प्रचार में कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती है। छह अप्रैल को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गाजियाबाद के आंबेडकर मार्ग पर रोड शो किया था।
विज्ञापन

पिलखुवा और मोदीनगर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जनसभा तय की गई है। वहीं, कंगना रनौत के रोड शो के लिए विजयनगर का चयन कर लिया गया है। मंगलवार को भाजपा पदाधिकारियों ने पिलखुवा के जनसभा स्थल और गाजियाबाद के विजयनगर में रोड शो की तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed