{"_id":"58e52dd04f1c1b4a3e5b7475","slug":"yogi-sarkar-took-a-historic-decision-for-farmers","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘किसानों के लिए योगी सरकार ने लिया एतिहासिक फैसला’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘किसानों के लिए योगी सरकार ने लिया एतिहासिक फैसला’
ब्यूरो , अमर उजाला गाजियाबाद
Updated Wed, 05 Apr 2017 11:18 PM IST
विज्ञापन
सीएम योगी आदित्यनाथ, राशन कार्ड
- फोटो : Demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक लाख तक का कर्ज माफ करने का फैसला योगी सरकार का एतिहासिक फैसला है। इससे पहले कभी किसानों और गरीबों की सुध नहीं ली गई। गरीब-किसानों के लिए योजनाएं बनाने के बडे़-बडे़ दावे सपा सरकार ने किए थे, मगर हकीकत यह है कि पिछली सरकार के कार्यकाल के दौरान किसान त्राहि-त्राहि कर उठे थे।’
विज्ञापन
यह कहना है भाजपा किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा का।राजा वर्मा बुधवार को आरडीसी स्थित भाजपा महानगर कार्यालय में पत्रकारों से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि किसान देश की रीढ़ की हड्डी हैं। पूर्व सरकार ने किसानों की चिंता नही की, तभी किसान त्राहि त्राहि करने लगे थे।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि योगी सरकार की प्रथम कैबिनेट बैठक में ही किसानों की समस्याओं के लिए अभूतपूर्व निर्णय लिए गए। इसमें लघु एवं सीमांत किसानों का एक लाख तक का फसली ऋण माफ करने का फैसला लिया गया। इस एतिहासिक फैसले में 36349 करोड़ का कर्ज माफ किया गया।
विज्ञापन
इसके साथ ही 80 लाख टन गेहूं खरीद का निर्णय लिया गया, जबकि किसानों के हित में1665 रुपये गेहूं का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया। इसके अतिरिक्त 10 रुपये प्रति क्विंटल लोडिंग और अनलोडिंग अलग से दिया जाएगा।
प्रेसवार्ता में प्रदेश सरकार में मंत्री अतुल गर्ग एवं गाजियाबाद के प्रथम व्यक्ति आशु वर्मा ने भी अपने विचार रखे। इसके इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अजय शर्मा, मंत्री राजीव अग्रवाल और मीडिया प्रभारी राहुल गोयल भी मौजूद रहे।