फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Yogi Adityanath inspects various ongoing projects in Ghaziabad

Yogi Adityanath: गाजियाबाद में कई परियोजनाओं का किया निरीक्षण,बोले- जेवर एयरपोर्ट विकास की नई इबारत लिखेगा

Sat, 27 Aug 2022 05:20 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: विजय पुंडीर Updated Sat, 27 Aug 2022 05:20 PM IST
सार

सीएम योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में चल रही विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा को लेकर पुलिस ने पुख्ता इंतजाम किए। गाजियाबाद के बाद सीएम योगी बुलंदशहर दौरे पर पहुंचे। सीएम योगी से जुड़े दौरे का अपडेट...

विज्ञापन
Yogi Adityanath inspects various ongoing projects in Ghaziabad
योगी आदित्यनाथ ने गाजियाबाद में चल रही विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को गाजियाबाद जिले के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने कई परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इसके अलावा प्रताप विहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का निरीक्षण किया। इसके बाद सीएम योगी बुलंदशहर दौरे पर पहुंचे। 

विज्ञापन


मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गाजियाबाद में चल रही विभिन्न परियोजनाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री एवं गाजियाबाद के सांसद जनरल वीके सिंह भी उनके साथ मौजूद थे।
विज्ञापन


हिंडन के निर्माणाधीन पुल के निरीक्षण के दौरान उन्होंने समय से निर्माण कार्य पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं उन्होंने प्रताप विहार में प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बन रहे आवासों का निरीक्षण किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वैशाली पीएसी वाहिनी में पहुंचने से पहले पुलिस ने रास्ता बंद कर दिया गया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात हुए गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वैशाली की 41 वीं वाहिनी पीएसी में निर्माणाधीन बैरक के निरीक्षण के बाद सीएम योगी जल निगम गेस्ट हाउस पहुंचे और यहां करीब 20 मिनट रुकने के बाद सीएम हिंडन एयर फोर्स स्टेशन गए। 

गाजियाबाद के बाद सीएम योगी बुलंदशहर दौरे पर पहुंचे। यहां उन्होंने विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि जेवर एयरपोर्ट एनसीआर में विकास की नई इबारत लिखेगा। सीएम योगी आदित्यनाथ ने नगर के नुमाईश मैदान स्थित निकुंज हॉल में जिले में विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों से मुलाकात करते हुए उन्हें संबोधित किया। उन्होंने कहा कि जेवर में निर्माणाधीन एयरपोर्ट एनसीआर क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखेगा। कहा जाता है कि यदि एयरपोर्ट 55 किमी दूर भी तो भी विकास की गंगा बहती है, लेकिन यहां तो घर के आंगन में ही एयरपोर्ट बन रहा है। 

कहा कि पूर्व की सरकारों में जिले के हालात बुरे थे और छात्राएं स्कूल जाने से भी डरती थी, लेकिन अब गुंडों के आगे पुलिस संकट बनकर खड़ी हो गई है। अपने 20 मिनट के भाषण में मुख्यमंत्री ने कहा कि क्षेत्र की जनता ने सभी सातों प्रत्याशियों को चुनाव में भरपूर आशीर्वाद दिया, इसके लिए वह आभारी हैं और वोट के बदले विकास देकर लोगों का आभार व्यक्त करेंगे। 


इससे पहले पुलिस लाइन में दोपहर 1.50 बजे उनका हैलीकॉप्टर लैंड हुआ और पुलिस लाइन सभागार में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करते हुए विकास को लेकर चर्चा की। इसके बाद जिला महिला अस्पताल, 200 शैया बेड का निरीक्षण और मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed