फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   worker On strike, arrived broken the lock doctor

कर्मचारी हड़ताल पर, ताला तोड़कर अंदर पहुंचे डॉक्टर

Sat, 20 Aug 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला गाजियाबाद Updated Sat, 20 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
worker On strike, arrived broken the lock doctor
अन्य - फोटो : अमर उजाला
 जिला अस्पताल के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी 14 सूत्री मांगें मंजूर न होने से आक्रोशित हैं और शुक्रवार से फिर से हड़ताल पर चले गए। एमएमजी और महिला अस्पताल के कर्मचारियों ने अस्पताल परिसर में धरना देकर विरोध जताया।
विज्ञापन


साथ ही दो टूक ऐलान किया कि जब तक उनकी मांगें मंजूर नहीं होंगी, वे हड़ताल पर रहेंगे। उधर, कर्मचारियों की हड़ताल से अस्पताल में सफाई व्यवस्था ठप रही। ओपीडी काफी देर तक न खुलने से डॉक्टरों को चैनल का ताला तोड़कर अपने कक्ष तक पहुंचना पड़ा। इसके बाद ओपीडी शुरू हुई।
विज्ञापन


धरना स्थल पर हुई सभा में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजपाल त्यागी ने कहा कि आश्वासन के बाद हड़ताल स्थगित की गई थी, लेकिन अभी तक उनकी मांगें मंजूर नहीं हुईं, इसलिए दोबारा हड़ताल शुरू करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने साफ-साफ कहा कि जब तक मांगें मंजूर नहीं होंगी, हड़ताल जारी रहेगी। यही नहीं अविलंब सुनवाई न होने पर आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। इस मौके पर ओमकार सिंह, अशोक कुमार श्रीवास्तव, राकेश पचौरी, संजय, सहदेव शर्मा, मोहन, अनिल शर्मा, नेत्रपाल सिंह व अशोक चांदीवाल आदि मौजूद रहे।


उधर, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की हड़ताल से सफाई व्यवस्था ठप रहने के साथ ही सुबह ओपीडी भी देर तक नहीं खुली। इस बीच पुलिस की मौजूदगी में डॉक्टरों ने ओपीडी के चैनल का ताला तोड़ा, तब अपने कक्ष तक पहुंच सके। वहीं, त्योहार की छुट्टी के बाद अस्पताल खुलने से मरीजों की काफी भीड़ रही और ओपीडी देर से खुलने से परेशानी झेलनी पड़ी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed