फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman's body found hanging from a noose.

Ghaziabad News: फंदे से लटका मिला महिला का शव

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:53 AM IST
विज्ञापन
Woman's body found hanging from a noose.
साहिबाबाद। थानाक्षेत्र के गगन विहार कॉलोनी में एक महिला का शव संदिग्ध परिस्थिति में कमरे में फंदे से लटका मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। शुरुआती जांच में मामला आपसी विवाद की बात सामने आई है। पुलिस ने महिला के परिजनों को घटना की जानकारी देकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि एटा के निधौली कला निवासी रामबीर की शादी 2017 में पानीपत निवासी रेखा से हुई। इसके बाद से दंपती तुलसी निकेतन के गगन विहार में आकर रहने लगा। यहां पर उनका अपना मकान है। दंपती सात साल के बेटे और पांच साल की बेटी के साथ रहते थे। एसीपी शालीमार गार्डन अतुल कुमार सिंह ने बताया कि रामबीर शराब पीने का आदी है और नशा करने पर दोनों के बीच झगड़ा होता था। मामले में परिजनों की ओर से अभी कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed