फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman riding a bike dies after being hit by a canter truck

Ghaziabad News: कैंटर की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Woman riding a bike dies after being hit by a canter truck
गाजियाबाद। सिहानी गेट थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कैंटर की टक्कर से बाइक सवार महिला पत्रकार की मौत हो गई। जबकि उनके योगाचार्य पति गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने कैंटर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

एसीपी नंदग्राम जियाउद्दीन अहमद ने बताया कि नेहरू नगर निवासी निग्रह कुमार आर्य के मुताबिक 18 जून की रात करीब 9:30 से 9:40 बजे के बीच वह अपनी पत्नी कल्पना आर्य के साथ बाइक से भाटिया मोड़ पुल से राकेश मार्ग स्थित कमला क्वार्टर की ओर जा रहे थे। जब वह पंचवटी के पास पहुंचे तभी कैंटर चालक ने उनकी बाइक में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि उनकी पत्नी कल्पना आर्य काफी दूर जाकर सड़क पर गिर गईं। घटना के बाद दोनों को उपचार के लिए संतोष मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। उपचार के दौरान कल्पना आर्य की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। निग्रह कुमार आर्य का कहना है कि कैंटर चालक शहर के भीतर तेज गति से वाहन चला रहा था। उसकी लापरवाही के कारण दुर्घटना हुई। सिहानी गेट पुलिस ने कैंटर कब्जे में लेकर चालक दीपक निवासी ग्राम कुढिहार भरारीव जनपद प्रयागराज को गिरफ्तार कर लिया है। निग्रह कुमार आर्य ने बताया कि कल्पना आर्य शहर के कई समाचार पत्रों में बतौर रिपोर्टर काम कर चुकी हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed