फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   woman put the noose in the bathroom

महिला ने बाथरूम में लगाया फंदा

Fri, 16 Sep 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद
ब्यूरो, अमर उजाला /गाजियाबाद Updated Fri, 16 Sep 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
woman put the noose in the bathroom
अपराध - फोटो : अमर उजाला

शालीमार गार्डन स्थित फ्लैट के बाथरूम में बृहस्पतिवार रात महिला ने शॉवर से फंदा लगाकर जान दे दी। महिला के पिता ने उसके ननदोई पर खुदकुशी के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है। पिता के मुताबिक बेटी के आरोपी के साथ संबंध थे। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

विज्ञापन



शालीमार गार्डन स्थित एक्सटेंशन-2 बी-155 फर्स्ट फ्लोर पर अर्जुन सिंह परिवार के साथ रहते हैं। वह नोएडा स्थित एक एक्सपोर्ट कंपनी में काम करते हैं। अर्जुन ने बेटी मीनाक्षी (23) की शादी 10 फरवरी 2015 को दिल्ली के शाहदरा निवासी संदीप ठाकुर से की थी। संदीप शेयर कारोबारी हैं।
विज्ञापन


करीब एक साल से मीनाक्षी ससुराल छोड़कर पिता के साथ शालीमार गार्डन स्थित फ्लैट में रह रही थी। बृहस्पतिवार रात करीब आठ बजे मीनाक्षी अपने कमरे में थी। इस दौरान पिता ने उसे आवाज लगाई। जवाब नहीं आने पर उन्होंने दरवाजा खटखटाया तो वह भी लॉक था। काफी देर बाद जब वह बाहर नहीं आई तो परिजनों ने बालकनी से बाथरूम में झांका।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसका शव चुन्नी के सहारे शॉवर से लटक रहा था। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी और दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला। एसओ साहिबाबाद सुरेंद्र यादव ने बताया कि पिता ने महिला के ननदोई के खिलाफ सुसाइड के लिए उकसाने की तहरीर दी है। पिता का कहना है कि महिला के आरोपी के साथ संबंध थे। मौके पर सुसाइड नोट नहीं मिला है।

- शादी के 15 दिन बाद ही ससुराल से हो गई थी गायब
एसओ साहिबाबाद ने बताया कि शादी के 15 दिन बाद ही मीनाक्षी अचानक ससुराल से गायब हो गई थी। उसकी गुमशुदगी भी ससुरालियों ने शाहदरा थाने में दर्ज कराई थी। करीब चार माह बाद वह ननदोई के साथ मध्य प्रदेश के उज्जैन से बरामद की गई। मध्यप्रदेश से आने के बाद भी महिला शालीमार गार्डन स्थित मायके में ही रहती थी और ननदोई से घंटाें फोन पर बात करती थी।

- मौत से पहले 9 मिनट 47 सेकेंड आरोपी से हुई बात
एसओ ने बताया कि मृतका का मोबाइल टूटा हुआ मिला है। उसने बृहस्पतिवार शाम को 9 मिनट 47 सेकेंड तक आरोपी से बात की थी। इसके बाद उसके मोबाइल पर आरोपी की 20 मिस्ड कॉल मिली हैं। परिजनों ने बताया कि आरोपी ने बृहस्पतिवार शाम को ही मीनाक्षी का हाल पूछने के लिए उन्हें कॉल किया था।


पुलिस के अनुसार मीनाक्षी और आरोपी के बीच बृहस्पतिवार को झगड़ा हुआ था, जिसके कारण वह उसका कॉल नहीं ले रही थीं। यह भी पता चला है कि वह चाहती थी कि आरोपी उसके ससुराल के लोगों से संबंध न रखे, मगर बृहस्पतिवार को आरोपी उनके ससुराल में एक जन्मदिन की पार्टी में गया था। पुलिस को शक है कि इसे लेकर दोनों के बीच झगड़ा हुआ होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed