फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Woman murdered, body locked in suitcase and thrown on canal bank

Ghaziabad News: महिला की हत्याकर शव सूटकेस में बंदकर नहर किनारे फेंका

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 11 Jun 2025 01:05 AM IST
विज्ञापन
Woman murdered, body locked in suitcase and thrown on canal bank
लोनी। बॉर्डर थाना क्षेत्र के शिव वाटिका कॉलोनी के सामने मंगलवार की सुबह करीब सात बजे बेहटा नहर के पास लोगों को हरे रंग का सूटकेस दिखा। आसपास के लोगों ने सूटकेस खोला तो उसके अंदर महिला का शव था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, महिला की मांग में सिंदूर और पैरों में बिछिया है। आशंका है कि महिला की हत्या कर शव यहां लाकर फेंका गया हो।
विज्ञापन

एसीपी अंकुर विहार अजय कुमार ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली कि सड़क किनारे पड़े एक सूटकेस में महिला का शव चादर से लिपटा पड़ा है। पुलिस ने महिला के शव को सूटकेस से बाहर निकाला। शव के माथे पर सिंदूर, पैरों में बिछिया और हाथों में कड़े थे। मुंह से खून निकला था। गले पर भी निशान मिले हैं। पुलिस ने आसपास के लोगों को फोटो दिखाकर शिनाख्त के प्रयास किए, लेकिन किसी ने भी पहचान नहीं की। इसके बाद पुलिस ने शव मोर्चरी भेज दिया।
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि महिला की पहचान के लिए दिल्ली समेत आसपास के थानों से संपर्क किया है। जिन थानों में गुमशुदा की रिपोर्ट दर्ज है। उनका महिला के हुलिया से पहचान किया जा रहा है। देर शाम तक भी महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन



सीसीटीवी फुटेज और डंप डाटा से आरोपी तक पहुंचेगी पुलिस
पुलिस ने मौके से कुछ अहम सुराग एकत्रित किए हैं। घटनास्थल के पास कोई सीसीटीवी कैमरा नहीं है। करीब 200 मीटर की दूरी पर लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बॉर्डर थाना से पतला की तरफ निकलने वाले रास्ते पर जितने भी सीसीटीवी कैमरे हैं। पुलिस उन्हें भी खंगाल रही है। देर रात 12 बजे से सुबह 7 बजे तक डंप डाटा खंगाल रही है। महिला के पास से कुछ भी ऐसा नहीं मिला, जिससे शिनाख्त हो सके। पुलिस रास्ते में आने-जाने वाले सभी वाहनों की पहचान के प्रयास कर रही है। पुलिस ने संभावना जताई है कि देर रात महिला के शव को ठिकाने लगाया है।

नया है सूटकेस, हत्यारे ने महिला को मोड़कर पैक किया
जिस हरे रंग के सूटकेस में महिला का शव मिला है, वह सूटकेस बिल्कुल नया है। महिला की हाइट करीब 5 फुट 4 इंच है। शव को सूटकेस में बंद करने के लिए हत्यारे ने पैर मोड़कर पैक किया। इसके बाद सूटकेस को सड़क किनारे फेंक गया।
शातिर है हत्यारा
हत्यारा इतना शातिर है कि जिस जगह शव को सूटकेस में पैक करके फेंका है। वहां आसपास सीसीटीवी फुटेज नहीं है। रात 10 बजे के बाद यह इलाका सुनसान हो जाता है। जिस दुकान के बाहर यह सूटकेस मिला, वह दुकान भी करीब 8 बजे बंद हो जाती है। पुलिस को वहांपर किसी वाहन के टायर के निशान नहीं मिले। संभावना है कि आने जाने वाले लोगों के पैर के निशान की वजह से वहां के टायर के निशान गायब हो गए हों। पुलिस को आशंका है की हत्या के बाद हत्यारा महिला के शव को ठिकाने लगाने के लिए किसी वाहन से वहां आया है। पुलिस अब उस वाहन की पहचान के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।


आसान है बेहटा नहर में शवों को ठिकाने लगाना
बॉर्डर थाने के सामने से जाने वाले बेहटा नहर का रास्ता रात के समय सुनसान हो जाता है। इस रास्ते में स्ट्रीट लाइट भी नहीं है। करीब 4 से 5 किलोमीटर के इस रास्ते में पहले कई आपराधिक घटनाएं हो चुकी हैं। करीब 1 साल पहले इस रास्ते में एक महिला की हत्या कर शव फेंक दिया था। महिला की पहचान छुपाने के लिए उसका चेहरा जला दिया। अभी तक उसकी शिनाख्त नहीं हो सकी है। हालांकि पुलिस इसी रास्ते पर कई बार मुठभेड़ भी कर चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed