{"_id":"6a6a07c903ee7e95200c331e","slug":"woman-harassment-for-a-year-in-ghaziabad-under-pretext-of-marriage-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad: शादी का झांसा देकर एक साल तक लूटी अस्मत, मुकरने पर पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार, आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad: शादी का झांसा देकर एक साल तक लूटी अस्मत, मुकरने पर पीड़िता ने पुलिस से लगाई गुहार, आरोपी गिरफ्तार
Wed, 29 Jul 2026 07:32 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Wed, 29 Jul 2026 07:32 PM IST
सार
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के तहत एक कॉलोनी में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने धोखाधड़ी और शारीरिक सम्बंध बनाने के मामले में मसूरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजियाबाद के मसूरी क्षेत्र के तहत एक कॉलोनी में रहने वाली युवती को शादी का झांसा देकर आरोपी युवक ने धोखाधड़ी और शारीरिक सम्बंध बनाने के मामले में मसूरी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए आरोपी शहजाद सैफी को गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार के अनुसार, पीड़िता ने 25 जुलाई को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। पीड़िता ने आरोप लगाया था कि आकाशनगर निवासी शहजाद सैफी 24 पुत्र यूनुस ने उसे शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बंध बनाए।
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीम का गठन किया था, बुधवार, 29 जुलाई को मसूरी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली। इस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी शहजाद सैफी को कल्लूगढ़ी कट से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कानूनी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह पहले एक मेडिकल स्टोर पर हेल्परी का काम करता था, पीड़िता अर्बन कम्पनी में पार्लर का काम करती थी, उसी दौरान दोनों की मुलाकात और पहचान हुई थी, आरोपी पिछले एक साल से पीड़िता को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक सम्बंध बना रहा था, हाल ही में उसने पीड़िता से शादी करने से साफ इंकार कर दिया था। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ थाना मसूरी में यह पहला मामला दर्ज है, उसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन