तीन 'चिरागों' से घर हुआ रौशन: महिला ने बेटों को दिया जन्म, ऑपरेशन में लगी थी चार डॉक्टरों की टीम
गाजियाबाद के मसूरी इलाके में एक महिला ने तीन बच्चों को अस्पताल में एक साथ जन्म दिया। सिजेरियन प्रसव के बाद शिशुओं को नर्सरी में रखा गया है। चार डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन प्रसव कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मसूरी के पिपलैड़ा निवासी 27 वर्षीय आमना ने तीन बेटों को जन्म दिया है। तीनों बच्चों का वजन 1.9 किग्रा, 1.8 किग्रा व 650 ग्राम है। प्रसव कराने वाली डॉ. प्रियंका ने बताया कि गर्भ में तीन बच्चे होने के कारण बच्चेदानी पर दबाव बढ़ने पर समय से 20 दिन पहले सिजेरियन प्रसव कराना पड़ा।
सबसे छोटे बच्चे का वजन 650 ग्राम है, उसे सांस लेने में परेशानी हो रही है। एहतियात के तौर पर तीनों बच्चों को नर्सरी में रखा गया है। प्रसूता आमना की स्थिति सामान्य है। उनका पहला प्रसव है। चार डॉक्टरों की टीम ने ऑपरेशन प्रसव कराया।
पटेल नगर स्थित सुशीला मल्टीस्पेशियलिटी अस्पताल के प्रबंध निदेशक डॉ. सलीम अहमद ने बताया कि मसूरी के पास पिपलेड़ा गांव निवासी मुबारक अली की पत्नी आमना को दर्द होने पर मंगलवार को अस्पताल लाया गया था। महिला की हालत काफी खराब थी।
महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रियंका, बाल रोग विशेषज्ञ डॉ. आनंद, एनेस्थेटिस्ट डॉ. विवेक ने मिलकर ऑपरेशन से प्रसव कराया। डॉ. सलीम ने बताया कि महिला का उपचार पिपलेड़ा गांव में किसी छोटे अस्पताल से चल रहा था।