{"_id":"67b77a5291f3a1174e095a57","slug":"withdrew-three-lakh-rupees-from-credit-card-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-1724-2025-02-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: क्रेडिट कार्ड से तीन लाख रुपये निकाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: क्रेडिट कार्ड से तीन लाख रुपये निकाले
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
साहिबाबाद। मोहननगर के करहेड़ा निवासी अरुण कुमार शर्मा को साइबर ठगों ने निशाना बनाकर करीब सवा तीन लाख रुपये उनके क्रेडिट कार्ड से निकाल लिए। ठगी उनके दो क्रेडिट कार्ड से रिवॉर्ड प्वाइंट रिडीम करने का झांसा देकर हुई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
अरुण कुमार शर्मा ने पुलिस को बताया कि 30 दिसंबर 2024 को उनके पास एक अंजान नंबर से कॉल आई थी। उन्होंने कॉल रिसीव की तो कॉल करने वाले ने खुद को निजी बैंक का अधिकारी बताया। साथ ही बैंक क्रेडिट कार्ड के रिवॉर्ड प्वॉइंट एक्सपायर की बात कही। साथ ही जल्द प्वाइंट रिडीम करने का झांसा दिया। इस पर ऑफर का लालच भी जालसाज ने उनके सामने रखा। झांसे में आकर उन्होंने साइबर ठग के भेजे लिंक पर क्लिक कर दिया।
इसके बाद उनका फोन हैक हो गया और दो क्रेडिट कार्ड से 3,27,937 रुपये निकाल लिए। साइबर सेल की जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। एसीपी साहिबाबाद रजनीश उपाध्याय ने बताया कि जिन बैंक खातों में रकम ट्रांसफर हुई है, उनकी जांच की जा रही है।