फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wife strangled her husband to death with a chunri in Bulandshahr

पत्नी ने दी ऐसी मौत: महिला ने पहले चुनरी से दबाया गला, फिर शव को लिटाया...; पति को पहले से जान जाने का था डर

Tue, 25 Feb 2025 07:51 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, गुलावठी (बुलंदशहर)
अमर उजाला नेटवर्क, गुलावठी (बुलंदशहर) Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 25 Feb 2025 07:51 PM IST
सार

पति की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी बीना को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बीना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। महिला ने पूछताछ में बताया है कि वारदात वाले दिन क्या हुआ था।

विज्ञापन
Wife strangled her husband to death with a chunri in Bulandshahr
महिला ने पति की हत्या की - फोटो : AI Generated

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के गुलावठी के गांव भटौना निवासी पिंटू प्रजापति (42) की हत्या उसकी पत्नी ने चुनरी से गला दबाकर की थी। मारपीट के दौरान पिंटू गिर गया था, गिरने के कारण उसके सिर में चोटें आई थीं। पुलिस ने आरोपी पत्नी बीना को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी पत्नी बीना को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

थाना प्रभारी ने बताया कि पिंटू की हत्या के आरोप में उसकी पत्नी बीना को गिरफ्तार किया है। बीना ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। थाना प्रभारी के अनुसार पिंटू शराब का आदी था तथा शराब पीकर घर आता था। जिसके चलते घर में गृह क्लेश रहता था। बीना शराब पीने का विरोध करती थी, जिसके कारण घर में झगड़ा होता रहता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के दिन भी पिंटू शराब पीकर घर आया तथा दोनों में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि बीना ने चुनरी से गला दबाकर पिंटू की हत्या कर दी। मारपीट के दौरान पिंटू गिर गया तथा उसके सिर में चोटें आईं। बीना ने पिंटू के शव को चारपाई पर लिटा दिया, जिससे ऐसा लगे कि वह सो रहा है। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त चुनरी भी बरामद कर ली है। 

विज्ञापन

बता दें कि गांव भटौना में 22 फरवरी को पिंटू प्रजापति पुत्र भगवाना का शव घर में संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ा मिला था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा था। पोस्टमार्टम में पिंटू की मौत गला दबाने में सिर में आई चोटें के कारण होना आया था। मृतक की मां आजाद कौर ने मृतक की पत्नी बीना, बीना के पुत्र व पुत्री तथा बीना के भाई को नामजद करते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट में आरोप लगाया गया था कि आरोपियों ने पीट-पीटकर पिंटू की हत्या कर दी। मृतक पिंटू मजदूरी का काम करता था।

एक दिन पहले अपनी जान को बताया था खतरा
मृतका की मां आजाद कौर ने बताया कि घटना से एक दिन पहले उसका पुत्र पिंटू उसके पास आया था तथा पत्नी बीना से अपनी जान को खतरा बताया था। पिंटू ने उससे कहा था कि उसे बचा लो, बीना उसे मार देगी। आजाद कौर का कहना है कि यदि वह पिंटू को जाने न देती तो पिंटू बच सकता था। आजाद कौर अलग मकान में बड़े बेटे ऋषि के साथ रहती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed