{"_id":"64fcc40dd8fbf4dbcf077ef4","slug":"wife-returned-after-four-months-slit-her-throat-with-a-sharp-knife-husband-ran-away-leaving-her-dead-body-ghaziabad-news-c-134-1-sbd1003-2239-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चार माह बाद लौटी पत्नी का धारदार चाकू से रेता गला, शव छोड़कर भागा पति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चार माह बाद लौटी पत्नी का धारदार चाकू से रेता गला, शव छोड़कर भागा पति
विज्ञापन
साहिबाबाद। शालीमार गार्डन थाने से 300 मीटर दूर गणेशपुरी में शनिवार सुबह पूनम (26) की पति अजय ने धारदार चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी। वह पति के शराब पीने से परेशान होकर चार माह पूर्व ससुराल शाहजहांपुर चली गई थी। पति के पास वह जन्माष्टमी पर ही लौटी थी। घटना से पहले दोनों के बीच कमरे में संघर्ष हुआ था। हत्या के बाद वह शव लहूलुहान हालत में खाट पर छोड़कर भाग गया। चेहरे पर तकिया और शरीर कपड़े से ढका था। रिश्तेदार की बेटी के पहुंचने पर घटना पता चली। फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए हैं। पुलिस आरोपी को तलाश रही है।
शाहजहांपुर में थाना परौर गांव का अजय कश्यप गणेशपुरी में राजेंद्र कुमार के मकान में किराये पर रहता है। पहली मंजिल के कमरे में पिता धर्मपाल, पत्नी पूनम, बेटी प्रिया, रिया और दीपक भी रहते हैं। अजय बैटरी रिक्शा चलाता है। शनिवार को उसके तीनों बच्चे पड़ोस में रिश्तेदार के घर गए थे। पिता धर्मपाल काम पर और मां राधा पास की दुकान पर गई थी। सुबह नौ बजे वह रिक्शा लेकर कमरे पर लौटा आया। आरोप है कि उसकी किसी बात पर विवाद बढ़ने पर संघर्ष में उसने चाकू से पत्नी का गला रेत दिया। लहूलुहान हालत में खाट पर पड़ी पूनम के चेहरे पर आरोपी अजय ने तकिया और शरीर के बाकी हिस्से को कपड़े से ढक दिया। हत्या के बाद आरोपी कमरा बंद कर भाग गया। कुछ देर बाद रिश्तेदार की बेटी आरोपी के सबसे छोटे बेटे दीपक को लेकर पहुंची तो पूनम का शव खाट पर पड़ा देखकर उसके होश उड़ गए। कई बार भाभी बोलने पर जब कोई हलचल नहीं हुई तो वह शोर मचाती घर की तरफ भागी। उसे देखकर बराबर कमरे में रहने वाले किरायेदार भी चिल्ला पड़े। पड़ोसी की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
चार महीने बाद जन्माष्टमी पर पति के पास लौटी थी पूनम:
मां राधा ने बताया कि बेटा अजय शराब पीने का आदी है। उसका आए दिन घर में झगड़ा होता था। कई बार पूनम ने उसे समझाने का प्रयास किया तो वह उसकी पिटाई करता था। अप्रैल महीने में पूनम झगड़े के बाद बच्चों को लेकर ससुराल चली गई थी। इस बीच वह अपने पिता के साथ अकेला रहने लगा था। सात सितंबर को पूनम पति से मिलने के लिए सास राधा के साथ लौट आईं। तब अजय शराब पीकर घर आया तो पिता ने उसकी पिटाई की। पति से नाराज होकर पूनम अपने बच्चों के साथ गणेशपुरी में रिश्तेदार के घर चली गई। रात में वहीं सोने के बाद वह सुबह सात बजे कमरे पर पहुंची। पड़ोसी ने बताया कि पूनम के आने से पहले अजय रिक्शा लेकर बाहर चला गया था। नौ बजे वह घर लौटा और कमरे में जाकर बैठ गया। उसके बाद उसने हत्या को अंजाम दिया।
विज्ञापन
हत्या के पहले आरोपी ने पत्नी के हाथ का खाना खाया :
पड़ोसी महिला ने बताया कि सुबह नौ बजे अजय ने पत्नी पूनम के हाथ का खाना खाया था जबकि अधिकांश दिनों में वह शराब पीकर नशे में रहता था। उसकी इसी बात पर पूनम से कहासुनी होती थी। इतना ही नहीं, आरोपी की क्रूरता से पड़ोसी भी परेशान थे। उन्होंने कई बार दोनों के बीच झगड़े को सुलझाया था लेकिन आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आता था ।
चरित्र पर शक, घरेलू विवाद समेत अन्य एंगल पर चल रही जांच:
घटनास्थल पर पहुंचे एसीपी शालीमार गार्डन सूर्यबली मौर्य और थाना प्रभारी रवि शंकर पांडेय ने जांच की। वहां एफएसएल टीम ने तकिया, खून के धब्बे और कपड़े व अन्य सामान साक्ष्य के रूप में एकत्रित किए हैं। पुलिस टीम चरित्र पर शक, घरेलू विवाद, शराब पर झगड़ा या अन्य एंगल पर जांच कर रही है। दो टीमें अलग-अलग जगह उसकी तलाश कर रही हैं। उसके पकड़े जाने पर हत्या का कारण स्पष्ट होगा।
एसीपी सूर्यबली मौर्य का कहना है कि घटना में साक्ष्य एकत्रित कर महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। हत्या के पीछे कारण स्पष्ट नहीं है। माता-पिता और अन्य से पूछताछ कर चल रही है। आरोपी अजय की तलाश में टीमें लगी हैं। उसे जल्द पकड़ा जाएगा।