फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Wife kept hungry for not giving Rs 30 lakh in dowry

Ghaziabad News: दहेज में 30 लाख रुपये नहीं देने पर पत्नी को रखा भूखा

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 23 May 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Wife kept hungry for not giving Rs 30 lakh in dowry
कौशांबी। ऑनलाइन वेबसाइट के जरिये हुई शादी के बाद महिला ने पति और ससुर पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला का आरोप है कि पति ने दहेज नहीं देने पर उन्हें कमरे में बंद कर भूखा रखा।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि नोएडा के मंदिर में शादी के बाद पति उन्हें ससुराल में चेन्नई ले गया था। पांच दिन तक दोनों के बीच संबंध ठीक रहे, लेकिन अचानक उनके प्रति पति का व्यवहार बदल गया। पति ने दहेज में 30 लाख रुपये नहीं लाने पर तलाक देने की धमकी दी। उन्होंने पैसों से इन्कार किया तो ससुरालियों ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। उन्हें कई दिन तक खाना नहीं दिया जाता था। इतना ही नहीं, आरोपी पति भूख से तड़पने पर पिटाई व क्रूरता भी करता था। तीन महीने पहले वह पति के चंगुल से छूटकर घर वापस आ गई। कौशांबी थाने जाकर शिकायत दी और पति की हरकतों को मोबाइल में दिखाया। एसीपी इंदिरापुरम का कहना है कि मामले की जांच करके आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed