फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   wife filed FIR against her husband and mother-in-law for domestic violence and triple talaq In Wave City

'तीन तलाक देकर घर से निकाला': पत्नी का पति पर आरोप, सास मारती है ताना; थाने पहुंच पीड़िता ने की FIR

Sat, 14 Feb 2026 04:57 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Sat, 14 Feb 2026 04:57 PM IST
सार

वेव सिटी क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति और सास पर गंभीर आरोप लगाते हुए घरेलू हिंसा, प्रताड़ना और अवैध रूप से तीन तलाक देने का मामला दर्ज कराया है। पीड़िता का कहना है कि उसके पति ने नशे की हालत में न केवल मारपीट की, बल्कि उसे घर से भी निकाल दिया।

विज्ञापन
wife filed FIR against her husband and mother-in-law for domestic violence and triple talaq In Wave City
तीन तलाक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वेव सिटी क्षेत्र में घरेलू हिंसा और तीन तलाक का एक गम्भीर मामला सामने आया है। वेव सिटी क्षेत्रांर्तगत वार्ड नम्बर 8 रोहन एनक्लेव डासना की रहने वाली एक महिला ने अपने पति और सास के खिलाफ प्रताड़ना और अवैध रूप से तीन तलाक देने का मामला दर्ज कराया है।

विज्ञापन

पीड़िता आयशा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी शादी करीब 15 वर्ष पूर्व डासना निवासी साजिद के साथ हुई थी, उनके तीन बच्चे हैं, आयशा का आरोप है कि उसका पति साजिद अक्सर शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता है और घर के खर्चे के लिए पैसे मांगने पर गंदी-गंदी गालियां देता।

विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने अपनी सास पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि वह उसे भिखारी घर से आने का ताना देती है और अपने बेटे को उसके खिलाफ भड़काती है। पुलिस को दी शिकायत के अनुसार, कुछ दिन पहले विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने नशे की हालत में आयशा के साथ जमकर मारपीट की और उसे तीन तलाक देकर घर से निकाल दिया।

विज्ञापन

आरोप है कि पति ने आयशा को अपने खर्च चलाने के लिए गलत काम करने तक की बात कही। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि महिला थाने से मिली जीरो एफआईआर के आधार पर थाना वेव सिटी में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी साजिद और उसकी मां के खिलाफ प्रताड़ना मारपीट और तीन तलाक संबंधित धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed